Skoda Auto India अपनी लोकप्रिय सेडान Slavia का नया फेसलिफ्ट मॉडल 18 अगस्त 2026 को लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है. नई स्कोडा स्लाविया में कई कॉस्मेटिक बदलाव, नए फीचर्स और कुछ मैकेनिकल अपडेट देखने को मिल सकते हैं. माना जा रहा है कि कंपनी इसे हाल ही में अपडेट हुई Skoda Kushaq Facelift की तर्ज पर तैयार करेगी.

बाहरी डिजाइन में क्या होगा नया?
नई 2026 स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट पहले से ज्यादा मॉडर्न नजर आएगी. इसमें नई डिजाइन वाली फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड LED हेडलाइट्स, नया फ्रंट और रियर बंपर दिया जा सकता है. इसके अलावा कार में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और अपडेटेड LED टेललाइट्स भी मिलने की उम्मीद है. हालांकि, कार का ओवरऑल डिजाइन पहले जैसा ही रहेगा, लेकिन छोटेछोटे बदलाव इसे ज्यादा प्रीमियम लुक देंगे.
केबिन में मिलेंगे नए फीचर्स
कार के इंटीरियर का लेआउट पहले जैसा रहने की संभावना है, लेकिन इसमें कई नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई स्लाविया में 10.25 इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है. इसके अलावा नई सीट अपहोल्स्ट्री, फ्रंट पार्किंग सेंसर और बेहतर इंटीरियर फिनिश मिलने की उम्मीद है. सबसे खास बात यह है कि कंपनी इसमें रियर सीट मसाज फंक्शन भी दे सकती है. यह फीचर इसी साल लॉन्च हुई स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट में भी दिया गया था और ग्राहकों ने इसे काफी पसंद किया.
ADAS मिलेगा या नहीं?
नई स्लाविया में लेवल2 ADAS दिए जाने की चर्चा है, लेकिन इसकी संभावना काफी कम मानी जा रही है. दरअसल, स्कोडा ने हाल ही में लॉन्च हुई कुशाक फेसलिफ्ट में भी अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन कीप असिस्ट जैसे ADAS फीचर्स नहीं दिए थे. ऐसे में उम्मीद कम है कि स्लाविया फेसलिफ्ट में भी ये तकनीक देखने को मिलेगी. हालांकि, इसकी राइवल कारें जैसे Hyundai Verna और Honda City पहले से ADAS फीचर्स के साथ आती हैं.
इंजन और गियरबॉक्स में होगा बदलाव
नई स्लाविया के इंजन विकल्प पहले जैसे ही रहने की उम्मीद है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। 1.5लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन पहले की तरह 7स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ मिलेगा. वहीं, 1.0लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इसमें मौजूदा 6स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की जगह नया 8स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है. इसके अलावा मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प भी पहले की तरह जारी रहेगा.
किन कारों से होगा मुकाबला?
लॉन्च के बाद नई स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट का मुकाबला भारतीय बाजार में Hyundai Verna, Honda City, Volkswagen Virtus और Maruti Suzuki Ciaz जैसी लोकप्रिय सेडान कारों से होगा. अगर कंपनी इसमें नए फीचर्स और बेहतर ड्राइविंग अनुभव देती है, तो यह प्रीमियम सेडान सेगमेंट में अपनी स्थिति और मजबूत कर सकती है. कुल मिलाकर, नई Skoda Slavia Facelift में डिजाइन, फीचर्स और ट्रांसमिशन से जुड़े कई अहम अपडेट देखने को मिल सकते हैं. हालांकि, ADAS जैसे आधुनिक सेफ्टी फीचर्स मिलने की संभावना फिलहाल कम नजर आ रही है.



