लिवर हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है. यह शरीर से टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकालने, भोजन को पचाने में मदद करने और कई जरूरी पोषक तत्वों को प्रोसेस करने का काम करता है, लेकिन आजकल खराब खानपान, ज्यादा शराब पीना, मोटापा, फैटी लिवर और कुछ वायरल संक्रमणों के कारण लिवर से जुड़ी बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. कई बार लिवर की समस्या लंबे समय तक बिना किसी बड़े लक्षण के भी बढ़ती रहती है.

ऐसे में शरीर में दिखने वाले शुरुआती संकेतों की पहचान करना बहुत जरूरी हो जाता है. ठीक से काम नहीं करता, तो इसका असर शरीर के कई हिस्सों पर पड़ सकता है, जिसमें त्वचा भी शामिल है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। इसलिए अगर शरीर में कोई असामान्य बदलाव लंबे समय तक दिखाई दें, तो उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. समय पर जांच और इलाज कराने से गंभीर परेशानियों का खतरा कम किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि लिवर खराब होने पर त्वचा में कौनकौन से बदलाव दिखाई दे सकते हैं, इसके अन्य लक्षण क्या हैं और लिवर को स्वस्थ रखने के लिए क्या करना चाहिए.

लिवर खराब होने पर त्वचा में कौनसे बदलाव दिख सकते हैं?

त्वचा और आंखों का पीला पड़ना

के अनुसार, लिवर ठीक से काम नहीं करता, तो शरीर में बिलीरुबिन नाम का पदार्थ बढ़ने लगता है. इसकी वजह से त्वचा और आंखों का सफेद हिस्सा पीला दिखाई देने लगता है. यह लिवर की बीमारी का एक प्रमुख संकेत हो सकता है. ऐसे लक्षण दिखने पर डॉक्टर से तुरंत सलाह लेनी चाहिए.

त्वचा में लगातार खुजली होना

लिवर की बीमारी में कुछ लोगों को बिना किसी साफ कारण के लगातार खुजली की समस्या हो सकती है. यह खुजली शरीर के किसी एक हिस्से या पूरे शरीर में महसूस हो सकती है. अगर लंबे समय तक खुजली बनी रहे और कोई दूसरा कारण न मिले, तो इसकी जांच करानी चाहिए.

आसानी से चोट के निशान पड़ना

लिवर शरीर में खून जमाने वाले जरूरी प्रोटीन बनाने में मदद करता है. जब लिवर ठीक से काम नहीं करता, तो हल्की चोट लगने पर भी त्वचा पर जल्दी नीले या काले निशान पड़ सकते हैं. ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

त्वचा पर मकड़ी जैसे लाल निशान दिखना

लिवर की कुछ बीमारियों में त्वचा पर छोटेछोटे लाल निशान दिखाई दे सकते हैं, जो मकड़ी के जाले जैसे नजर आते हैं. इन्हें स्पाइडर एंजियोमा कहा जाता है. ये अक्सर चेहरे, गर्दन, छाती या कंधों के आसपास दिखाई दे सकते हैं. ऐसे बदलाव दिखने पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

लिवर खराब होने के अन्य लक्षण क्या हैं?

त्वचा में बदलाव के अलावा लिवर की बीमारी में लगातार थकान, भूख कम लगना, मतली या उल्टी, पेट में दर्द या सूजन, पैरों और टखनों में सूजन, पेशाब का रंग गहरा होना और मल का रंग हल्का होना जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं.

कुछ लोगों में बिना वजह वजन कम होना या भ्रम की स्थिति भी हो सकती है. ये लक्षण किसी दूसरी बीमारी के कारण भी हो सकते हैं, इसलिए खुद से इलाज करने के बजाय डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है.

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित और पौष्टिक भोजन करें. तलीभुनी और ज्यादा प्रोसेस्ड चीजें कम खाएं. नियमित एक्सरसाइज करें और वजन को कंट्रोल रखें. शराब का सेवन करने से बचें और बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा लंबे समय तक न लें.

हेपेटाइटिस से बचाव के लिए जरूरत पड़ने पर टीकाकरण कराएं और नियमित हेल्थ चेकअप भी कराते रहें. अगर लिवर से जुड़े कोई लक्षण दिखाई दें, तो समय रहते डॉक्टर से सलाह लेना सबसे जरूरी है.