भावनगर में भावनगर-अलंग NH पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां एक SUV ट्रेलर-ट्रक से टकरा गई. हादसा इतना जोरदार था कि SUV बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। वाहन में सवार 7 लोगों की मौत हो गई.

गुजरात के भावनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से जा भिड़ी SUV; 7 लोगों की मौत

Bhavnagar News: गुजरात के भावनगर जिले में सोमवार, 6 अक्टूबर को एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. हादसा भावनगर-अलंग राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जहां एक SUV ट्रेलर-ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि SUV बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में वाहन में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

अलंग जा रहे थे वाहन सवार

जानकारी के अनुसार, SUV में सवार लोग अलंग स्थित जहाज तोड़ने के कारखाने जा रहे थे. इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी कार एक ट्रेलर से टकरा गई. बताया जा रहा कि कार का अगला हिस्सा ट्रेलर के पिछले हिस्से से जा भिड़ा. टक्कर इतनी भीषण थी कि SUV का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी

दुर्घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही अलंग पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण छह लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. वहीं, एक अन्य घायल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. इस तरह हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई.

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

अलंग पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुर्घटना किस वजह से हुई और इसमें किसकी लापरवाही थी. हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ. फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी जानकारी जुटाई है. दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की सही वजह सामने आने की उम्मीद है.