China Hanging Snacks Store: कुदरत ने अक्सर हमें अपनी चीज़ों से चौंकाया है फिर वो पेड़-पौधे हों या फूल, हवा हो या बारिश, बिजली का कड़कड़ना हो या बादल गरजना. इन सभी को देखकर यही ख़्याल आता है कि ये कैसे होता है? और आए भी क्यों न? जो चीज़ें तो शाश्वत हैं. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। दिमाग़ तो तब ज़्यादा चकराता है जब इंसान वो काम कर देते हैं जो सोच से परे हो. दुनिया का सबसे ऊंचा कैफ़े, क्रिकेट ग्राउंड. मतदान केंद्र और गोल्फ़ कोर्स तो पता ही था, जो भारत में ही हैं. मगर एक ऐसा स्नैक्स स्टोर भी है जो बीच पहाड़ों में पर स्थित है. इसे देखने के बाद आपको यक़ीन करना मुश्किल हो जाएगा कि ये भी हो सकता है?

अभी तक आपने पहाड़ों पर घर बने देखे होंगे अब इस स्नैक्स स्टोर (China Hanging Snacks Store) को भी देख लीजिए और इसके बारे में जान लीजिए कि ये कहां है और क्यों बनाया गया है?

दरअसल, ये स्टोर चीन में है. Insider के अनुसार, साल 2018 में हुनान प्रांत के पिंगजियांग काउंटी में शिनिउझाई नेशनल जियोलॉजिकल पार्क में एक पहाड़ पर स्थित है, जो पहाड़ पर लटका हुआ है. इसे लकड़ी से बनाया गया है और ये 393 फ़ीट की ऊंचाई पर लटका है. इसे पर्वतारोहियों के लिए बनाया गया है ताकि उन्हें ट्रेकिंग करते समय रास्ते में कुछ खाने-पीने का सामान मिल सके. इस स्टोर को दुनिया के “Most Inconvenient Convenience Store” के तौर पर जाना जाता है.

china cliff snacks store
Image Source: cgtn

चीनी राज्य मीडिया आउटलेट CCTV के अनुसार,

स्टोर में आलू के चिप्स सहित ड्रिंक्स और कुछ स्नैक्स का स्टॉक रखा जाता है. क़ीमतों में भी बढ़ोतरी नहीं की गई है, पानी की बोतल की क़ीमत 2 युआन ($0.30), जो भारतीय रुपये में 23 रुपये होती है.

एक कर्मचारी ने CCTV को बताया,

स्टोर के ज़रिये हम ज़्यादा पैसे नहीं कमाते हैं लेकिन यहांं आने वाले पर्यटक हमारी इस तरक़ीब से बहुत ख़ुश होते हैं और हमें Thank You! बोलते हैं बस तभी हमें लगता है कि हमारे इस काम को कोई तो मतलब है. दुकान में कोई न कोई एक कर्मचारी रहता है और हमारा काम हर सुबह-सुबह पर्यटकों को सामान उपलब्ध कराना है.

एक कर्मचारी ने बताया,

हर नया कर्मचारी शुरू में ऊपर दुकान में आने से काफ़ी डरता है, लेकिन धीरे-धीरे आदत पड़ जाती है. एकमात्र समस्या शौचालय की है क्योंकि बार-बार नीचे उतरना और ऊपर चढ़ना थका देने वाला होता है, इसलिए हम कोशिश करते हैं कि बहुत अधिक पानी न पियें.

शिनिउझाई नेशनल जियोलॉजिकल पार्क (Shiniuzhai National Geological Park) देश का एक लोकप्रिय दर्शनीय पर्यटन स्थल है, जो अपनी खड़ी चट्टानों, झरनों और चढ़ाई वाले रास्तों के लिए जाना जाता है.