
इंदौर पुलिस ने आरोपी ससुर-दामाद को गिरफ्तार किया.
Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान समीर और जाकिर हुसैन के रूप में हुई है. दोनों रिश्ते में ससुर-दामाद हैं. पुलिस ने इनके पास से 254 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। जब्त ड्रग्स की कीमत करीब 25 लाख 40 हजार रुपए है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी दशहरे और दिवाली के दौरान शहर में नशीले पदार्थों की सप्लाई करने की तैयारी में थे. फिलहाल दोनों से पूछताछ कर तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.
लहसुन के कारोबार की आड़ में नशे का धंधा
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी जाकिर हुसैन लहसुन की खरीद-फरोख्त का कारोबार करता था. आरोप है कि वह इसी कारोबार की आड़ में एमडी ड्रग्स की तस्करी भी कर रहा था. पुलिस को शक है कि दोनों आरोपी अपने व्यापार की आड़ लेकर नशीले पदार्थों की सप्लाई करने में जुटे थे. हालांकि, यह पता लगाया जा रहा है कि वे कब से इस अवैध कारोबार में शामिल थे और अब तक कितने लोगों तक ड्रग्स पहुंचा चुके हैं.
ये भी पढे़ं- MP: DIG के गनमैन के घर में घुसकर उड़ाया 30 लाख का माल, किचन में रखा पूड़ी अचार भी खा गए चोर
पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को एमडी ड्रग्स कहां से मिलती थी और वे इसे शहर में किन लोगों तक पहुंचाने वाले थे. इसके लिए दोनों के संपर्कों और आर्थिक लेन-देन की जांच की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में ड्रग्स के सप्लायरों और इस कारोबार से जुड़े दूसरे लोगों के बारे में जानकारी मिल सकती है.
पिता पर कर्ज होने की वजह से तस्करी में शामिल हुआ समीर
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में समीर को लेकर भी जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा कि उसके पिता पर कर्ज था. इसी वजह से समीर ड्रग्स की तस्करी के काम में शामिल हुआ. हालांकि, वह किन लोगों के संपर्क में आया और उसे इस अवैध कारोबार में किसने शामिल किया, इसकी जांच अभी जारी है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि समीर और जाकिर हुसैन के बीच इस कारोबार को लेकर क्या भूमिका तय थी? इसके अलावा, उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी काम कर रहा था या नहीं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.
दशहरे और दिवाली पर ड्रग्स सप्लाई करने की तैयारी
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी दशहरे और दिवाली के त्योहारों के दौरान इंदौर में एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने की तैयारी में थे. त्योहारों के दौरान नशीले पदार्थों की मांग बढ़ने की आशंका के बीच पुलिस की इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है. समय रहते ड्रग्स बरामद होने से इसकी संभावित सप्लाई रोकने में मदद मिली. डीसीपी इंदौर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक, मामले में आगे की जांच के दौरान तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है. पुलिस बरामद ड्रग्स के स्रोत, सप्लाई के संभावित ठिकानों और आरोपियों के संपर्कों की जानकारी जुटा रही है.



