सेंट्रल नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी का गंभीर मामला सामने आया है. बच्ची जिसे अपना मुंहबोला मामा कहती थी, वही उसे घूमने के बहाने बाइक पर बैठाकर जंगल की तरफ ले गया. आरोप है कि जंगल में आरोपी ने बच्ची के साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। वारदात के बाद आरोपी बच्ची को घायल अवस्था में जंगल में छोड़कर फरार हो गया.

देर रात जंगल में बच्ची के घायल हालत में मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जंगल में ले जाकर की दरिंदगी
एडिशनल डीसीपी स्वतंत्र सिंह के मुताबिक, बच्ची अपनी ननिहाल आई हुई थी. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक, जिसे बच्ची मुंहबोला मामा कहती थी, उसे घूमने के बहाने बाइक पर अपने साथ ले गया. वह बच्ची को जंगल की तरफ ले पहुंचा, जहां उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया और उसे घायल अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गया.
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तत्काल सक्रिय हुई. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को उपचार के लिए भिजवाया. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया और उसकी तलाश शुरू की गई. पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी से मुठभेड़ हुई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
बच्ची कहती थी मुंहबोला मामा
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बच्ची के असली मामा का दोस्त था. इसी परिचय के चलते बच्ची उसे मुंहबोला मामा कहकर बुलाती थी. आरोपी ने बच्ची के इसी भरोसे का फायदा उठाया और उसे घूमने के बहाने अपने साथ ले जाकर वारदात को अंजाम दिया.
एडिशनल डीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल मामले की आगे की जांच की जा रही है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है.



