बिहार के किशनगंज में युवक ने अपनी शादी से तीन दिन पहले मंगेतर की हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी ने शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया. शादी के घर में जश्न के महौल के बीच अचानक बेटी के लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया. आनन फानन में सूचना पुलिस को दी गई. इसके बाद मामले की जांच करते हुए पुलिस ने जो खुलासा किया, वह सुनकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई. पुलिस के मुताबिक 16 नवंबर को शादी होनी थी.

उससे पहले 14 नवंबर की सुबह युवती घर से संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गई. परिजनों ने हर संभावित जगह पर तलाशा, लेकिन कहीं से कोई खबर नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस को जांच शुरू करते ही एक ऐसा सुराग मिला, जिसने मामले को नई दिशा दे दी. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। पता चला कि युवती के आखिरी कॉल उसके मंगेतर बासिद आलम का आया था. संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे ढूंढा तो पता चला कि वह पहले ही फरार है. इसके बाद पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रैस कर पश्चिम बंगाल सीमा के पास से अरेस्ट किया है.

इसलिए उठाया खौफनाक कदम

पुलिस की पूछताछ में आरोपी मंगेतर ने बताया कि वह युवती से शादी ही नहीं करना चाहता था. लेकिन पंचायत के दबाव में उसे छह महीने की गर्भवती युवती से शादी करनी पड़ रही थी. इस स्थिति से बचने के लिए उसने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया. मामला किशनगंज के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र में परलाबाड़ी पंचायत स्थित काला सिंघिया गांव का है.

कब्र में मिली युवती की लाश

आरोपी से पूछताछ और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खेत से युवती की लाश बरामद की है. लाश खेत में गड्ढा खोदकर मिट्टी में दबाई गई थी. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक युवती करीब एक साल से आरोपी के संपर्क में थी. दोनों के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन जब आरोपी को लगा कि लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो उसने रिश्ता तोड़ लिया. इसके बाद पंचायत हुई और पंचायत के दबाव में दोनों की शादी की तारीख तय हुई.

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

पंचायत के दबाव के बावजूद आरोपी बासिद और उसके परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था. आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि लड़की को रास्ते में हटाने के लिए 13 नवंबर की रात उसने लड़की को फोनकर मिलने के बहाने बुलाया और उसके दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. फिर अपने पिता और भाई के साथ मिलकर शव को पास के खेत में दफन कर दिया.