
Jhalawar Crime News: झालावाड़ l राजस्थान के झालावाड़ जिले से ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है. एक पत्नी ने पति की शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से परेशान एक उसकी हत्या की साजिश रची. उसने दोस्त को पति की हत्या की सुपारी दी थी. लेकिन उसने सब पुलिस को बता दिया. जिसके बाद ह्यूमन ट्रैफिकिंग, जबरन बाल विवाह, शारीरिक और मानसिक शोषण समेत कई खुलासे हुए.
क्या है पूरा मामला
पूरा मामला झालावाड़ की भवानीमंडी थाना क्षेत्र का है. 14 अक्टूबर को एक युवक ने पुलिस को बताया कि उसके साथ काम करने वाली एक महिला साथी ने सोशल मीडिया पर मैसेज किया था. उसने अपने पति की फोटो भेजी थी और उसकी हत्या कराने के लिए कहा था. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। युवक ने सोशल मीडिया पर हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को दिखाए.
पत्नी ने पति की हत्या की सुपारी दी
युवक ने तो इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने से इनकार कर दिया था. इसके बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खुद ही केस दर्ज किया और जांच शुरू कर दी. इसके बाद 16 अक्टूबर को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की.
जांच में खुला ये राज
पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो हैरान रह गयी. दरअसल मामला नाबालिग की खरीद-फरोख्त, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, जबरन बाल विवाह, शारीरिक और मानसिक शोषण का निकला. पति की प्रताड़ना से परेशान पत्नी ने सोशल मीडिया पर दोस्त को पति की हत्या की सुपारी दी थी.
दोगुनी उम्र के व्यक्ति कराई गयी शादी
पुलिस की मुताबिक़, एक साल पहले नाबालिग को उसकी दोगुनी उम्र के व्यक्ति ने 4 लाख रुपए में खरीदा था. उस दौरान उसकी उम्र 17 साल 8 महीने और 20 दिन थी. जबकि उसका पति 34 साल का था. 15 जून 2025 को उसकी मर्जी के खिलाफ परिवार वालों ने दोगुनी उम्र के व्यक्ति से शादी करा दी थी.
पति शारीरिक और मानसिक रूप में प्रताड़ित कर रहा था
शादी के बाद से ही उसे शारीरिक और मानसिक रूप में प्रताड़ित किया जा रहा था. शादी के 20 दिन बाद ही वह घर छोड़कर भी चली गयी थी. लेकिन पुलिस द्वारा ढूंढ निकाला गया और परिवार को सौंप दिया गया. लेकिन वापस मामा और पिता से एक समझौता कर पति के पास भेज दिया. उसके आने-जाने के साथ फोन रखने पर पाबंदी लगाई दी गई थी. जिसे परेशान होकर हत्या का प्लान बनाया.
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला के पिता, मामा और 4 लाख रुपए देकर खरीदने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.



