भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज रीवर साइड ग्राउंड, चेस्टर ले स्ट्रीट में खेला जाना है. इंग्लैंड की टीम की कमान जहां हैरी ब्रूक के हाथो में है, वहीं बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर को अपनी टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है. भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी20 मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है.

इंग्लैंड ने जोफ्रा आर्चर समेत कई घातक खिलाड़ियों को पहले टी20 से बाहर रखा है, वहीं हैरी ब्रूक की अगुवाई में एक मजबूत टीम का ऐलान किया है. आइए नजर डालते हैं इंग्लैंड ने किन 11 खिलाड़ियों को पहले टी20 मैच में मौका दिया है.
हैरी ब्रूक की कप्तानी में फिल साल्ट और जोस बटलर समेत ये खिलाड़ी शामिल
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पहले मैच के लिए टीम की कमान हैरी ब्रूक को सौंपी है, वहीं फिल साल्ट और जोस बटलर जैसे घातक खिलाड़ियों को ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी है. इनके अलावा जैकब बेथल और टॉम बैंटन को भी मिडिल ऑर्डर में शामिल किया गया है.
वहीं बतौर आलराउंडर टीम के पास सैम करन जैसा घातक आलराउंडर मौजूद है, जो अकेले ही मैच का रुख बदलने की काबिलियत रखता है. इंग्लैंड की गेंदबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है, प्लेइंग 11 में लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद और ल्यूक वुड को शामिल किया गया है.
IND vs ENG: भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI
फिल साल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक , जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद और ल्यूक वुड.
IND vs ENG: टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वॉड
भारत: श्रेयस अय्यर , अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन , ईशान किशन , शिवम दुबे, तिलक वर्मा , सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा.
इंग्लैंड: हैरी ब्रूक , रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग और ल्यूक वुड.



