
Gold Silver Rate 11 October 2026:सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए कीमतों में बड़ा अपडेट सामने आया है। बीते कारोबारी सप्ताह में सोने के भाव में तेजी देखने को मिली, जबकि चांदी की कीमत में भी हल्का बदलाव हुआ। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को 24 कैरेट सोना ₹1,49,430 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,21,109 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
आज रविवार, 11 अक्टूबर को बाजार बंद होने के कारण IBJA की नई दैनिक दर जारी नहीं हुई है। ऐसे में खरीदारी से पहले पिछले कारोबारी दिन के भाव जानना जरूरी है।
एक सप्ताह में सोना कितना महंगा हुआ?
IBJA के बेंचमार्क आंकड़ों के मुताबिक 1 अक्टूबर को 24 कैरेट सोना ₹1,48,138 प्रति 10 ग्राम था। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। 9 अक्टूबर तक इसका भाव ₹1,49,430 पहुंच गया। इस अवधि में सोना ₹1,292 प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ।
वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का भाव 1 अक्टूबर के ₹1,50,390 से बढ़कर 9 अक्टूबर को ₹1,51,503 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। यानी वायदा बाजार में ₹1,113 की तेजी दर्ज की गई।
14 से 24 कैरेट तक सोने का रेट
IBJA की 9 अक्टूबर की सांकेतिक रिटेल बिक्री दरों के अनुसार अलग-अलग कैरेट के सोने की कीमत इस प्रकार रही। सोने की शुद्धताभाव प्रति 10 ग्राम24 कैरेट₹1,49,43022 कैरेट₹1,45,84020 कैरेट₹1,32,99018 कैरेट₹1,21,04014 कैरेट₹96,380
ये सांकेतिक रिटेल दरें हैं, जिनमें 3 प्रतिशत जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं।
ध्यान रहे कि IBJA के अलग बुलियन बेंचमार्क में 22 कैरेट (916 शुद्धता) सोने का भाव ₹1,36,878 प्रति 10 ग्राम दर्ज है। दोनों अलग मूल्य श्रेणियां हैं, इसलिए खरीदारी के समय ज्वेलर से दर का आधार जरूर पूछें।
चांदी की कीमत में कितना बदलाव?
घरेलू बाजार में 1 अक्टूबर को चांदी ₹2,20,829 प्रति किलोग्राम थी, जो 9 अक्टूबर को बढ़कर ₹2,21,109 पर पहुंच गई। इस दौरान चांदी ₹280 प्रति किलो महंगी हुई।
दूसरी ओर MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी ₹2,25,877 से घटकर ₹2,25,820 प्रति किलो पर बंद हुई। यानी वायदा बाजार में ₹57 की मामूली गिरावट रही।
सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
त्योहारी सीजन में सोने के गहने खरीदने वाले ग्राहकों को केवल प्रति ग्राम कीमत ही नहीं, बल्कि हॉलमार्क, शुद्धता, जीएसटी और मेकिंग चार्ज भी जांचना चाहिए।
24 कैरेट सोना अधिक शुद्ध होता है, जबकि आभूषणों के लिए 22 और 18 कैरेट का इस्तेमाल आम है। अलग-अलग शहरों और दुकानों में अंतिम बिक्री मूल्य बदल सकता है।

