Featured Image

बिहार के गोपालगंज में छात्रा की मौत के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्या के आरोपी के घर के बाहर ही छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस भी लोगों को रोक नहीं पाई. हालात को देखते हुए बाद में गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया. आरोप है कि छात्रा को साबुन लाने के बहाने बुलाया गया था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई.

क्या है पूरा मामला?

यह पूरी घटना गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के खानपुर अजमत गांव में हुई. मृत छात्रा की पहचान संजना कुमारी के रूप में हुई है. बताया गया कि उसके पिता पवन कुमार सिंह हैं, जो विदेश में काम करते हैं. जानकारी के मुताबिक, 12 अक्टूबर को संजना घर के बाहर अपने मवेशियों को चारा खिला रही थी. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने उससे दुकान से साबुन लाकर देने को कहा. इसके बाद संजना अचानक लापता हो गई.

बिहार के गोपालगंज.तीन दिनों से लापता छठी कक्षा की 12 वर्षीय छात्रा का शव बरामद मामला .परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के बाद आरोपी के घर के सामने दरवाजे पर चिता को जलाया.इलाके में मचा हड़कंप.थावे थाना क्षेत्र के खानपुर अजमत गांव में कल तीन दिन बाद छात्रा का शव आरोपी के घर पे पीछे से हुआ था बरामद. पुलिस ने दो लोगों को किया डिटेन. पूछ ताछ जारी… पुलिस ने कहा 24 घंटा के भीतर आरोपी जाएंगे जेल.. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। पवन सिंह की 12 वर्षीय बेटी संजना कुमारी के रूप में हुई थीं मृतका की पहचान

— Prashant Kumar (@Prashanttpk) October 16, 2026

दो दिन बाद मिली लाश

इसके बाज घरवालों ने लड़की की दो दिन तक खोजबीन की. जब वह हार मान गए, तो पुलिस से शिकाय की. इसके बाद बीते बुधवार को लड़की का शव गांव में राजदेव सिंह के पुराने घर के पीछे से बरामद किया गया. फिर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करके शव को परिजनों को सौंप दिया.

घरवालों का आरोप है कि लड़की को सामने वाले घर में ही बंधक बना लिया गया था.

आरोपी के घर के सामने जलाई चिता

परिजनों का गुस्सा इतना भड़का, कि उन्होंने आरोपी राजदेव सिंह के घर के मुख्य गेट के सामने ही छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया. घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया है. हालात को देखते हुए कई थानों की पुलिस गांव में तैनात की गई है. हालांकि, इस मामले में पुलिस जोरों-शोरों से जांच कर रही है. 2 महिलाओं को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

यह खबर भी पढ़ें: ‘नीतीश जी के लिए 9 मर्डर कराए’, अनंत सिंह ने किया बड़ा दावा; इस बयान से सियासी जगत में मची हलचल