
देश में मानसून की विदाई के बाद अब ठंड ने दस्तक दे दी है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से बारिश और तूफान की चेतावनी जारी कर दी है. मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक आज यानी 19 नवंबर को झारखंड, ओडिशा समेत 15 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है.
इस दौरान 85 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की तेज आंधी चल सकती है. लोगों को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी गई है. वहीं, पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर से लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. इसलिए यात्रा करने से पहले मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए. वहीं, दक्षिण में चल रहे चक्रवाती तूफान के चलते उत्तर भारत और पूर्वी भारत के राज्यों में प्रचंड ठंड का असर दिख सकता है.
इधर दक्षिण और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में बना प्रचंड चक्रवाती तूफान अकवान 20 नवंबर 2026 की दोपहर तक उत्तरी आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिणी ओडिशा के तटों (मछलीपट्टनम और पुरी के बीच) को पार कर सकता है. इस दौरान हवा की गति 90-100 किमी प्रति घंटा रहने और झोंकों के साथ 110 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है. इस प्रणाली के प्रभाव के कारण, 19-20 नवंबर 2026 के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और ओडिशा में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. तो चलिए आपको आज यानी 19 नवंबर का मौसम का हाल बताते हैं और हर जिले के मुताबिक बारिश की स्थिति समझाते हैं.
देश के 15 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज 19 नवंबर को झारखंड, बिहार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और त्रिपुरा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी किया गया है.
दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में आज यानी 19 नवंबर को घने कोहरे और ठंड का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. वहीं, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा.
यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा
उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और ठंड के अलर्ट के साथ ही गाजियाबाद, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा, कानपुर, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी, गाजीपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, आजमगढ़, कौशांबी, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, सुल्तानपुर और जौनपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.
बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा
बिहार के सिवान, भोजपुर, पटना, बक्सर, बेगूसराय, लखीसराय, भागलपुर, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, नवादा, शेखपुरा, जमुई, मुंगेर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, अररिया, किशनगंज और खगड़िया में आज 19 नवंबर को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.
झारखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
झारखंड के देवघर, धनबाद, खूंटी, गुमला, रांची, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, हजारीबाग, चतरा, रामगढ़, बोकारो, सरायकेला और साहिबगंज में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. इस बारिश के बाद राज्य में खतरनाक ठंड बढ़ने वाली है.
उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड के नैनीताल, हरिद्वार, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल और उत्तरकाशी में भीषण ठंड और घने कोहरे की चेतावनी है. इस दौरान 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी चेतावनी दी गई है.
हिमाचल में आज मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल प्रदेश के चंबा, किन्नौर, लाहौल और स्पीति, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, सोलन और बिलासपुर में प्रचंड ठंड और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी. वहीं, मनाली में कल अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा.
जम्मू-कश्मीर में आज मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर के बारामूला, रामबन, शोपियां, बांदीपोरा, राजौरी, किश्तवाड़, जम्मू और पुंछ में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। इस दौरान 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक की तेज हवा चल सकती है. वहीं, श्रीनगर में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा.



