उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार को उस समय हंगामा मच गया, जब जेल में बंद कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई. कैदी के मौत से आक्रोषित परिजन जिला अस्पताल के बाहर सड़क जाम कर हंगामा करने लगे. परिजनों ने पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगाया है. बताया जाता है की मंगलवार की शाम आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल लाया गया था, बुधवार को उसकी तबियत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया था जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, आसीवन थाना क्षेत्र के नुरुल्लाह नगर निवासी सफीक अहमद उम्र 40 साल को धारदार हथियार से हमला करने के आरोप में न्यायालय के सामने पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में मंगलवार की शाम जेल लाया गया था. बुधवार की दोपहर सफीक की तबियत खराब होने पर जेल पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर आई थी जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
परिजनों ने जाम की सड़क
सफीक की मौत होने की जानकारी जब परिजनों को मिली तो वह जिला अस्पताल पहुंचे और हंगामा करने लगे साथ ही अस्पताल के बाहर गांधीनगर से ग़दनखेड़ा मार्ग को जाम कर दिया. परिजनों का आरोप था की पुलिस की पिटाई से उन्हें चोट पहुंची थी जिसके कारण उनकी मौत हो गई.
सड़क जाम और बंदी की मौत की खबर सुनकर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को शांत करवाया और सड़क जाम को खुलवाया. इसके साथ ही मृतक बंदी शफीक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जेल भेज दिया.
तबीयत बिगड़ने पर ले जाया गया था अस्पताल
इस मामले पर सीओ सिटी विन्नी सिंह ने बताया की आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल लाया गया था. दूसरे दिन जब उसकी तबियत खराब हुई तब उसे जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया था जहां उसकी मौत हो गई. सीओ सिटी ने कहा की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही विन्नी सिंह ने कहा की परिजन के जो भी आरोप है उसकी जांच कराई जाएगी. साथ ही पोस्टमार्टम की जो रिपोर्ट आएगी उसके हिसाब से आगे की विधिक कार्रवाई होगी.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार