Gondia Murder Case: गंगाझरी थाने के तहत ग्राम डब्बेटोला में पुरानी रंजिश के चलते तीन आरोपियों ने 45 वर्षीय फिर्यादी महिला के घर में प्रवेश कर फिर्यादी, मृतक की मां व मृतक मुन्नीलाल के साथ मारपीट की। इस घटना में मृतक मुन्नीलाल वारलु कटरे 60 की मौत हो गई तथा फिर्यादी व मृतक की वृद्ध मां घायल हो गई। इस मामले में गंगाझरी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, डब्बेटोला निवासी मृतक मुन्नीलाल गांव में ही चाय व बिस्किट की दुकान चलाता था।

पुरानी रंजिश में वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, गोंदिया पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार​
पुरानी रंजिश में वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, गोंदिया पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार​

उसके पड़ोस में रहने वाली मनीषा रवि मेश्राम के बीच संतान न होने के कारण पहले भी कई बार विवाद हो चुका है और दोनों परिवारों ने बातचीत करना बंद कर दिया है। रविवार को सुबह करीब 8.30 बजे मुन्नीलाल कटरे और मनीषा मेश्राम के बीच फिर से बहस हुई। इसके बाद मुन्नीलाल अपनी बहन श्यामकला कटरे के घर गया।

वृद्ध पर लकड़ी के तख्ते से हमला

कुछ ही देर में आरोपी रवि लक्ष्मण मेश्राम 31, संजय लालाजी मेश्राम 38 और अक्षय हेतराम मेश्राम 25 कटरे के घर पहुंच गए। तीनों ने मुन्नीलाल से गालीगलौज कर घर से बाहर निकलने को कहा। लेकिन, जब वह बाहर नहीं आया तो आरोपी घर में घुस गए और उसे जबरन बाहर खींच लिया।

इस दौरान 45 वर्षीय फिर्यादी बहन और उनकी बूढ़ी मां के साथ भी की गई। इसके बाद मुन्नीलाल को घर के सामने सीमेंट रोड पर ले जाकर थप्पड़ों और लातों से पीटा गया। वहीं आरोपियों ने आंगन में खड़ी बैलगाड़ी के लकड़ी के तख्ते से उसके सीने, पेट, कमर और पैरों पर लगातार वार किए।

ये भी पढ़े:

पुरानी दुश्मनी बनी मौत की वजह

पिटाई के बाद आरोपी मौके से भाग गए। गंभीर रूप से घायल मुन्नीलाल को घर लाया गया। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिर्यादी की शिकायत पर गंगाझरी पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जांच सहायक पुलिस निरीक्षक वर्मा कर रहे हैं। 18 जून तक गंगाझरी थाने के तहत पुरानी रंजिश के चलते हुई वृद्ध की हत्या मामले में आरोपी रवि लक्ष्मण मेश्राम 31, संजय लालाजी मेश्राम 38 और अक्षय हेतराम मेश्राम 25 को सोमवार, 15 जून को न्यायालय में पेश किया गया। इस बीच न्यायालय ने सभी आरोपियों को 18 जून तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया।