
Santoor Mom Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मां-बेटे की जोड़ी अक्सर लोगों का ध्यान खींचती है. दोनों साथ में डांस करते हैं, घूमते हैं और रील्स बनाते है. मां के यंग लुक और स्टाइल की वजह से उन्हें इंटरनेट पर संतूर मॉम के नाम से पहचान मिली. लेकिन इस पहचान के साथ विवाद भी जुड़ा है. आखिर कौन हैं रचना, बेटे रुद्र के साथ उनके वीडियो इतने वायरल क्यों होते हैं और सोशल मीडिया से उनकी कमाई कितनी होती है?
कौन हैं संतूर मॉम रचना?
रचना सोशल मीडिया पर संतूर मॉम के नाम से मशहूर हैं. इंटरनेट यूजर्स उनके लुक की तुलना संतूर साबुन के पुराने विज्ञापनों में नजर आने वाली मां से करते हैं. रचना अपनी फिटनेस, फैशम, स्किन केयर और डेली लाइफ से जुड़े वीडियो भी शेयर करती हैं. बताया जाता है कि रचना दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहती हैं और उनकी उम्र करीब 37 से 40 साल के बीच है. हालांकि, उनकी सटीक उम्र सार्वजनिक तौर पर साफ नहीं है.
बेटे रुद्र के साथ कैसे हुईं फेमस?
रचना ने सोशल मीडिया पर अपनी शुरुआत TikTok से की थी. वह म्यूजिक, सिंगिंग, डांस, स्किन केयर और वर्कआउट से जुड़े कंटेंट बनाती थीं. TikTok पर पाबंद के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर सक्रियता बढ़ाई. बाद में बेटे रुद्र के साथ बनाए गए उनके वीडियो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुए. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
बेटे के साथ वीडियो पर क्यों होता है विवाद?
रचना और रुद्र की बॉन्डिंग को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलती हैं. कुछ यूजर्स उनकी नजदीकी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी करते हैं और मां-बेटे के रिश्ते की तुलना प्रेमी प्रेमिका से करते हैं. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। रचना ने ऐसी टिप्पणियों पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि उनका और उनके बेटे का रिश्ता बेहद खास है. उन्होंने यह भी बताया कि ऑनलाइन कमेंट्स का असर उनके बेटे पर पड़ा और उसे कॉलेज में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
पति और बच्चों के बारे में क्या पता है?
रचना अपने पति की पहचान सार्वजनिक नहीं करतीं. सोशल मीडिया पोस्ट में वह उन्हें हसबैंड जी या डार्लिंग जैसे नामों से संबोधित करती हैं. उनके दो बच्चे बताए जाते हैं बेटा रुद्रा और बेटी रिद्धि/ परी है. रचना की शादी कम उम्र करीब 16 में होने और 18 साल की उम्र के आसपास मां बनने के दावे भी सोशल मीडिया पर मिलते हैं, हालांकि, इन निजी जानकारियों की साफ जानकारी नहीं है.
महीने में कितनी कमाई करती हैं संतूर मॉम?
रचना की कमाई का मुख्य जरिया सोशल मीडिया कंटेंट, ब्रांड प्रमोशन और स्पॉन्सर्ड डील्स बताए जाते हैं. उनकी वास्तविक मासिक आय सार्वजनिक नहीं है. वहीं 2025 तक उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 50-60 लाख रुपये बताई गई थी.



