Featured Image

UP Crime: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक डिलीवरी बॉय का शव बेडरूम में फंदे पर लटका मिला. जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया. जिसके बारे में मृतक की बहन रंजना ने बताया कि भाई का पड़ोस की ही 2 बच्चों की मां से अफेयर चल रहा था. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। उसकी हत्या हो गई है. भाई के पैर जमीन की जगह बेड पर मुड़े थे. इसके अलावा, जानकारी सामने आ रही है कि उसके संवेदनशील अंग से खून बह रहे थे. गले पर भी खरोंच के निशान थे. उसी महिला ने अपने फिंगर से भाई का मोबाइल लॉक खोला और जल्दी से रस्सी काटकर शव उतार दिया.

इस पूरे मामले पर मृतक के पिता उमेश कुमार मौर्या का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बेटे ने शुक्रवार (9 अक्टूबर) को फोन किया था और कह रहा था कि पापा, बेंगलुरु जाना है, सोमवार का टिकट है. मैंने कहा था कि नेवादा गांव आ जाना, फिर मुझसे मिलकर चले जाना. क्या पता था कि अब वह कभी लौटकर नहीं आएगा. शनिवार को फोन आया कि शुभम का शव फंदे पर लटका मिला.

बिहार के रहने वाले हैं उमेश कुमार मौर्या

बिहार के नेवादा में रहने वाले उमेश कुमार मौर्या कई साल से वाराणसी के आदमपुर के विजयीपुरा चौराहा, कोनिया में मकान बनाकर रहते हैं. उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है. 2 बेटियां कल्पना और रंजना की शादी मुगलसराय और वाराणसी में हुई है. उनका सबसे छोटा और इकलौता बेटा शुभम मौर्या (27) डिलीवरी बॉय था.

यह भी पढ़ें – UP Crime: ‘मां की हालत खराब है, अस्पताल छोड़ दो…’ कहकर मांगी लिफ्ट, बनाए आपत्तिजनक VIDEO और… वसूलने लगे 50,000!

शुभम की छोटी बहन ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर शुभम की छोटी बहन रंजना का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी वाराणसी के अन्नपूर्णा नगर कॉलोनी में बुटीक और ब्यूटी आइटम की शॉप है. शनिवार दोपहर 3.49 बजे पड़ोस के एक व्यक्ति का फोन आया कि शुभम की तबीयत खराब है. आप आ जाइए. इस पर मैंने अपने बेटे को भेजा.

इसके अलावा, रंजना ने आगे बताया कि इसके थोड़ी देर बाद मैं शॉप बंदकर पहुंची तो घर के बाहर बहुत भीड़ लगी थी. दरवाजे में बाहर से कुंडी लगी थी. खोलकर अंदर पहुंचे तो शुभम रस्सी के सहारे कमरे में लटका था. उसका एक पैर जमीन पर लटका था, दूसरा बेड पर मुड़ा हुआ था. शरीर के संवेदनशील अंग से खून बह रहा था. गले पर खरोंच के निशान थे. साथ ही रस्सी भी उस तरह से नहीं बंधी थी, जैसे कोई सुसाइड के लिए बांधता है.

पुलिस ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर थाना प्रभारी आदमपुर विमल मिश्रा का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर घरवालों को सौंप दिया गया है. घरवालों ने आरोप लगाया है कि भाई का महिला से अफेयर था. उन लोगों ने हत्या करने की बात कही है. ऐसे में मृतक के मोबाइल फोन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है.