जन्माष्टमी पर अपने घर को फूलों से जरूर सजाएं. इससे परफेक्ट फेस्टिव वाइब आती है. इसके अलावा फूलों के साथ आप केले के पत्तों का इस्तेमाल करें. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। आप इस फोटो में दिखाए गए तरीके से भी आप आइडिया ले सकते हैं.

मटकी से घर की डेकोरेशन करेंगे तो जन्माष्टमी की परफेक्ट वाइब आएंगी. आप छोटीछोटी कलरफुल मटकियां अपने घर में जगहजगह फूलों की लड़ियों के साथ लटका सकते हैं. इसमें रूई की मदद से माखन का इल्यूजन क्रिएट करें.
जन्माष्टमी की डेकोरेशन में मोर पंख का यूज करें. घर में जगहजगह आप दीवारों पर मोर पंख लगा सकते हैं. इसी के साथ छोटेछोटे पॉट में मोरपंख लगाकर जगहजगह रखें. खासतौर पर घर के मंदिर में मोर पंख जरूर लगाएं.
जन्माष्टमी पर चौकी सजाने के लिए बैकग्राउंड बनाना है तो इसमें घर में पड़ी ग्रीन, रेड, ऑरेंज कलर की बंधेज साड़ियों और दुपट्टों का इस्तेमाल पर्दों की तरह करें. इनकी प्लीट्स बनाकर लगाएं. इससे सजावट में बिल्कुल पारंपरिक टच मिलेगा.
जन्माष्टमी के मौके पर आप अपने घर के आंगन या फिर दरवाजे पर एक खूबसूरत सी रंगोली जरूर बनाएं. चाहे तो इसमें आप कलर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर रंगबिरंगे फूलों से रंगोली बनाएं.



