Gautam Gambhir: भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल चौथा वनडे मैच खेला गया, जिसे न्यूजीलैंड की टीम ने बड़े अंतर से अपने नाम किया. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने विल यंग के शतक की बदौलत 333 रन बनाए.

इसके जवाब में पूरी भारतीय टीम सिर्फ 89 रनों पर आलआउट हो गई और टीम इंडिया को 244 रनों से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम की ये हार कोच गौतम गंभीर से बर्दाश्त नही हो रही और उन्होंने टीम इंडिया पर जमकर गुस्सा निकाला है.

टीम इंडिया की हार पर भड़के कोच गौतम गंभीर

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर काफी गुस्से में नजर आए. मैच के बाद भारतीय कोच गौतम गंभीर ने भारतीय बल्लेबाजों को आड़े हाथों लिया और जमकर क्लास लगाई. गौतम गंभीर का मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मिल रही परिस्थितियां 2027 वनडे वर्ल्ड कप जैसी हैं और ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों का इस तरह जल्दी आउट होना चिंता का बड़ा विषय है.

मैच के बाद टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि

“इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसी कोई गेंद नहीं होती, जिसे खेला ही न जा सके. हमें शुरुआती 10 ओवर निकालने की जरूरत थी. हेनरी ने अच्छी जगह गेंदबाजी की, लेकिन हमें उन गेंदों को छोड़ने और उनका सामना करने का सही तरीका अपनाना चाहिए था. पिछले मैच में भी हमने 7 विकेट गंवा दिए थे. यह निश्चित रूप से चिंता का विषय है.”

🔴ROHIT & VIRAT NEED TO LEARN HOW TO HANDLE THESE KIND OF BOWLING? 🤯

Gautam Gambhir🎙: Matt Henry kept attacking the stumps, got Rohit caught in the slips and beat Virat and Shreyas on the inside edge. He believes Indian batters need to learn how to handle this kind of bowling. https://t.co/AzLX43PyfX

— Sam November 13, 2026

भारतीय बल्लेबाजों पर फूटा कोच Gautam Gambhir का गुस्सा

भारतीय कोच गौतम गंभीर ने आगे कहा कि

“जब आपकी टीम 90 रन के आसपास ऑलआउट हो जाती है, तो आप निश्चित रूप से निराश होते हैं. मैं क्यों निराश नहीं होऊंगा? ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। ये ऐसी परिस्थितियां हैं, जो वर्ल्ड कप के दौरान मिलने वाली परिस्थितियों के काफी करीब होंगी. मेरे लिए सबसे बड़ी चिंता रन नहीं हैं, बल्कि यह है कि हमने कितनी जल्दी विकेट गंवा दिए. टीम महज 2627 ओवर में ऑलआउट हो गई. यह हमेशा चिंता की बात होती है.”

गौतम गंभीर ने आगे यह भी माना कि न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती 10 ओवर बल्लेबाजी के लिहाज से काफी चुनौतीपूर्ण रहे हैं. उनके मुताबिक, ऐसे समय में तेजी से रन बनाने के बजाय विकेट बचाना ज्यादा जरूरी है. गंभीर ने कहा कि

“अगर आप शुरुआती 10 ओवर में बिना विकेट गंवाए 35 या 40 रन बना लेते हैं, तो यह भी अच्छा स्कोर है. यहां शुरुआती 10 ओवर शायद बल्लेबाजी के लिए सबसे मुश्किल समय हैं.”

गौतम गंभीर ने किया गेंदबाजों का बचाव

भारतीय कोच गौतम गंभीर ने अपने गेंदबाजों का बचाव किया, गौतम गंभीर का मानना है कि न्यूजीलैंड ने भले ही 333 रन बनाया, लेकिन इसमें गेंदबाजों की कोई गलती नही थी. भारतीय गेंदबाजों का बचाव करते हुए भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने कहा कि

“आकिब नबी थोड़े बदकिस्मत रहे. अगर विल यंग का कैच पकड़ लिया गया होता और भारत को उनका विकेट मिल जाता, तो मुकाबले का नतीजा कुछ अलग हो सकता था.”

कोच गौतम गंभीर ने कहा कि

“मैच के बाद इन बातों पर चर्चा करना आसान है, लेकिन कैच छोड़ने की कीमत टीम को चुकानी पड़ी. भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को अपनी गेंदबाजी इकाई के प्रदर्शन पर गर्व होना चाहिए.”