इस साल के शुरुआती छह महीनों ने शेयर बाजार के निवेशकों का कड़ा इम्तिहान लिया है. मध्य पूर्व के देशों में जारी तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतारचढ़ाव, रुपये की कमजोरी और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के चलते निफ्टी 50 इंडेक्स में करीब 9% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, अब बाजार का मिजाज पूरी तरह से बदलता हुआ नजर आ रहा है. अमेरिकाईरान के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीदों से कच्चे तेल की कीमतें 75 डॉलर प्रति बैरल के आसपास स्थिर होने का अनुमान है. यही वजह है कि बाजार में फिर से तेजी के पुख्ता संकेत मिलने लगे हैं. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी खबरों के बाद रिलायंस पावर के शेयरों में 18% का जबरदस्त उछाल देखा गया, जिसने पिछले चार दिनों से स्टॉक में जारी लगातार गिरावट पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिया है.

बाजार में गिरावट थमी, अब है निवेश का सही समय

बाजार की इस संभावित रिकवरी को देखते हुए बाजार के जानकारों का मानना है कि लंबी अवधि के लिए बेहतरीन और क्वालिटी शेयरों में दांव लगाने का यह बिल्कुल सही मौका है. वेंटुरा के हेड ऑफ रिसर्च, विनीत बोलिंजकर ने अगले एक से दो साल के लिए 10 ऐसे दमदार शेयरों की लिस्ट तैयार की है, जो आम निवेशकों की तगड़ी कमाई करा सकते हैं. इन शेयरों का चुनाव कंपनियों के मजबूत फंडामेंटल और उनके भविष्य के ग्रोथ प्लान पर आधारित है. एक आम निवेशक के लिए यह समझना बेहद जरूरी है कि बाजार जब निचले स्तर से वापसी करता है, तो मजबूत बैलेंस शीट वाली कंपनियों के शेयर सबसे पहले और सबसे तेज रिटर्न देते हैं.

  1. सीजी पावर : इस कंपनी को देश में चल रहे रेलवे और ग्रिड आधुनिकीकरण के बड़े प्रोजेक्ट्स का सीधा फायदा मिलेगा. कर्ज मुक्त बैलेंस शीट के साथ यह स्टॉक 19% की संभावित बढ़त के साथ ₹1,137 का लक्ष्य छू सकता है.
  2. शैली इंजीनियरिंग : फार्मा सेक्टर में अपनी मजबूत पकड़ के चलते यह कंपनी तेजी से आगे बढ़ रही है. 2324 ग्लोबल फार्मा क्लाइंट्स के साथ लंबे करार इसकी आमदनी को सुरक्षित बनाते हैं. इसका टारगेट प्राइस ₹3,620 रखा गया है, जिसमें 25% मुनाफे की उम्मीद है.
  3. तिलकनगर इंडस्ट्रीज : मदिरा कारोबार में इम्पीरियल ब्लू के अधिग्रहण के बाद कंपनी का दबदबा राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है. मार्जिन सुधरने की उम्मीद में इसका लक्ष्य ₹598 तय किया गया है.
  4. जेएसडब्ल्यू एनर्जी : देश में बिजली की बढ़ती मांग और रिन्यूएबल एनर्जी में तेजी से विस्तार के कारण यह कंपनी लंबी अवधि के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. ₹767 के टारगेट के साथ इसमें 32% का उछाल आ सकता है.
  5. डेल्हीवरी : ईकॉमर्स के बढ़ते चलन के बीच इस लॉजिस्टिक कंपनी का नेटवर्क लगातार मजबूत हो रहा है. इसके लिए ₹645 का टारगेट दिया गया है, जो इसके मौजूदा स्तर से 37% ऊपर है.
  6. एथर एनर्जी : देश में इलेक्ट्रिक टूव्हीलर की स्वीकार्यता तेजी से बढ़ रही है. अपने मजबूत चार्जिंग नेटवर्क और नए मॉडल्स के दम पर एथर का बाजार हिस्सा बढ़कर 1819% हो गया है. इसका लक्ष्य ₹1,598 रखा गया है.
  7. अर्बन कंपनी : घरों में प्रोफेशनल सर्विसेज की बढ़ती मांग ने इस कंपनी के लिए कमाई का एक बड़ा रास्ता खोल दिया है. इसका टारगेट ₹185 है, जिसमें 41% के शानदार रिटर्न की उम्मीद जताई गई है.
  8. एक्सिस बैंक : स्थिर कमाई और मजबूत बैलेंस शीट के कारण यह बैंक निवेश के लिए बेहद आकर्षक है. कॉरपोरेट और एसएमई लोन में बढ़ोतरी से इसका मार्जिन सुधरा है. इसके लिए ₹1,934 का लक्ष्य दिया गया है.
  9. हिंदुस्तान जिंक : जिंक और लेड बाजार में अपने एकाधिकार के चलते यह कंपनी कैश जेनरेट करने में सबसे आगे है. कम उत्पादन लागत के कारण इसके शेयर ₹829 के टारगेट तक आसानी से पहुंच सकते हैं.
  10. ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस : बैंकिंग प्लेटफॉर्म और एआईआधारित लेंडिंग जैसी तकनीकी सेवाओं में इस कंपनी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है. मजबूत रेवेन्यू मॉडल के दम पर इसमें सबसे ज्यादा 58% की बढ़त के साथ ₹1,352 का टारगेट दिया गया है.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.