गर्मियों में मुरझाने लगते हैं गमले के पौधे, हर-भरा रखने के लिए घर पर इस तरह तैयार करें घरेलू खाद​

Ghar Par Khad Kaise Banaye: गर्मियों के मौसम में तेज धूप और गर्म हवा के कारण ज्यादातर पौधे मुरझाने लगते हैं। कई बार आपने देखा होगा कि सही देखभाल के बाद भी पौधे के पत्ते पीले पड़ने लगते हैं और कुछ दिनों बाद वे पूरी तरह से सूख जाते हैं। ऐसे में पौधों को सही खाद और पोषण की जरूरत हो सकती है। इसके लिए आप बाजार से मिलने वाले केमिकल खाद की जगह घर पर बनाए ऑर्गेनिक खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गर्मियों में मुरझाने लगते हैं गमले के पौधे, हर-भरा रखने के लिए घर पर इस तरह तैयार करें घरेलू खाद​

किचन में मौजूद कुछ आसान चीजों से खाद तैयार की जा सकती है जो पौधों की ग्रोथ में मदद कर सकती हैं और आपके गार्डन को फिर से हराभरा बना सकती हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके लिए आप किचन में इस्तेमाल होने वाला वेस्ट भी यूज कर सकते हैं।

चायपत्ती से तैयार करें खाद

पौधों के लिए खाद चायपत्ती की मदद से बनाया जा सकता है। इसके लिए एक चम्मच चायपत्ती में एक लीटर पानी को मिलाएं और इसे अच्छे से उबाल लें। पानी जब ठंडा हो जाए तो इसे छान लें और स्प्रे बोतल में भर लें। इस पानी को पौधों के ऊपर हफ्ते में एक बार इस्तेमाल कर सकते हैं। बची हुई चायपत्ती को सुखा लें और गमलों की मिट्टी में मिला दें।

किचन के कचरे का इस्तेमाल

घर पर रखे पौधों के लिए आप किचन में मौजूद छिलकों से भी खाद तैयार कर सकते हैं। इसके लिए केले, संतरे, प्याज, आलू आदि के छिलकों को पानी में डालकर करीब 6 7 घंटे तक रखें। इसके बाद छिलकों को पानी से निकाल लें और पानी को पौधों में स्प्रे करें।

अंडे के छिलके

अंडे के छिलकों को फेंकने की जगह आप इसे खाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए अंडे के छिलकों को पीसकर पाउडर बनाएं और मिट्टी में मिलाएं। इससे पौधों में कैल्शियम की कमी दूर हो सकती है। यह पौधों की जड़ों और तनों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।

सोयाबीन से बनाएं खाद

सोयाबीन से पौधों के लिए खाद तैयार किया जा सकता है। इसके लिए रात भर एक कप सोयाबीन को पानी में भिगाकर रख दें। इसके बाद सुबह सोयाबीन का पानी एक बोतल में भर लें और इस पानी को पौधों की पत्तियों पर छिड़कें। इससे पौधों में नाइट्रोजन की कमी दूर होगी जिससे पत्तों में चमक आ सकती है।

छाछ का इस्तेमाल

अगर करी पत्ते के पौधे की ग्रोथ रुक गई है तो ऐसे में मिट्टी की गुड़ाई करें। इसके बाद इसमें पानी और थोड़ा सा छाछ डाल दें। इससे पौधे की ग्रोथ जल्दी और अच्छी होगी।

गमले के पौधों के लिए जैविक खाद बनाना चाहते हैं तो गुड़ और छाछ की मदद ले सकते हैं। इसके लिए पानी में एक कप छाछ और थोड़ा सा गुड़ मिला लें। इसे दो दिन के लिए ढककर रख दें। अब इस तैयार घोल को पौधों पर डालें। इससे मिट्टी मुलायम होगी और उन्हें जरूरी पोषक तत्व मिलेंगे।

डिस्क्लेमर: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए विशेषज्ञ से जरूर परामर्श करें।

Leave a Reply