
हरियाणा से रोचक मामला सुनने को आया है। जिसके बारें में सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। जानकारी के लिए हम आपको बता दे कि एक महिला ने अपनी पति से यह कहकर पायल उताराई, कि यह पांव में चुभती है। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। पति ने पत्नी की पायल भी उतार दी और दोनो सो गएं।
जब सुबह पति ने उठकर देखा, तो उसके होश उड गए। बता दे कि पति के सोते ही महिला अपने कपड़े, गहने, मोबाइल और रुपये लेकर फरार हो गई। अब महिला का मोबाइल नंबर बंद है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर महिला की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पति ने बताया कि रात को वे दोनों एक कमरे में थे। सोने से पहले 20 वर्षीय उसकी पत्नी ने प्यार से कहा कि पायल उसके पांवों में चुभ रही है, आप इन्हें निकाल दो। पत्नी के पांव से पायल निकाल दी। पति के अनुसार सुबह चार बजे जब उसके पिता जागे, तो उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ है।
उसने अपने बेटे से पूछा की बाहर कौन गया है। उसने उठकर देखा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। उसने घर चेक किया तो उसकी पत्नी एक बैग में अपने कपड़े, गहने, मोबाइल व कुछ रुपये लेकर गई है। कई बार उन्होंने उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया लेकिन वह नंबर बंद आ रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



