नई दिल्ली । भारतीय शतरंज स्टार आर. प्रज्ञानंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी के विंसेंट कीमर को सेमीफाइनल में 199 से हराकर 2026 ग्रैंड चेस टूर फाइनल में जगह बना ली है। अब खिताबी मुकाबले में उनका सामना अमेरिका के दिग्गज ग्रैंडमास्टर और गत चैंपियन फैबियानो कारुआना से होगा।

सेमीफाइनल में प्रज्ञानंद ने जबरदस्त दबदबा दिखाया। दूसरे क्लासिकल मुकाबले में जीत के बाद उन्होंने लगातार दोनों रैपिड मुकाबले अपने नाम किए और कीमर पर अजेय बढ़त बना ली। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। इसके बाद ब्लिट्ज में भी जीत दर्ज कर उन्होंने फाइनल का टिकट पक्का किया।
दूसरे सेमीफाइनल में कारुआना ने वेस्ली सो को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब प्रज्ञानंद और कारुआना के बीच खिताब के लिए होने वाली टक्कर पर दुनिया भर के शतरंज प्रशंसकों की नजरें टिकी हैं।
खास बात: फाइनल शुरू हो चुका है और पहले क्लासिकल मुकाबले में कारुआना ने प्रज्ञानंद पर जीत दर्ज कर शुरुआती बढ़त बना ली है। ऐसे में भारतीय ग्रैंडमास्टर के सामने अगले मुकाबलों में जोरदार वापसी की चुनौती होगी।



