पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में पहली बार मुख्य आरोपी सिया गोयल के मातापिता का बड़ा बयान सामने आया है. सिया के पिता प्रवीन गोयल और मां ने कहा है कि अगर उनकी बेटी दोषी है, तो उसको अभी के अभी फांसी दे दो. सिया के पिता फिलहाल पुणे के एक अस्पताल में भर्ती में हैं. उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद यहां भर्ती कराया गया था.

सिया के मातापिता बोले अगर बेटी दोषी तो फांसी दो
एक लोकल चैनल News Dotz से बातचीत में सिया के पिता प्रवीण गोयल ने कहा कि उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. अगर उनकी बेटी को अदालत दोषी मानती है, तो उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं पूरे होशोहवासमें कह रहा हूं जो भी आरोपी है उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए और उसमें देरी नहीं करनी चाहिए.
वहीं सिया की मां पूजा गोयल ने कहा कि अगर मेरी बेटी ने गुनाह किया है, तो उसे फांसी की सजा अभी के अभी दे दो. आरोपी को सजा मिलनी ही चाहिए. ये एक मां बोल रही है.
सिया के पिता को आया था हार्ट अटैक
बता दें कि सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल की गुरुवार को तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें रूबी हॉल क्लीनिक ले जाया गया. बताया जा रहा है कि केतन मर्डर केस की चल रही जांच के बहुत ज्यादा तनाव के कारण उन्हें हार्ट अटैक आया.
उनकी हालत पर नजर रखने और ICU के आसपास के इलाके की सुरक्षा के लिए अस्पताल परिसर में कड़ी निगरानी का इंतजाम किया गया है. अधिकारियों ने परिवार को कड़ी निगरानी में रखा है, जबकि डॉक्टर लगातार आरोपी के पिता की रिकवरी और सेहत से जुड़े पैरामीटर्स पर नजर रख रहे हैं.



