Sanjay Singh Statement Ram Temple Trust Controversy: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने आज राजधानी लखनऊ में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट में हुए कथित चंदा चोरी और भ्रष्टाचार को लेकर भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। संजय सिंह ने ऐलान किया कि उन्होंने अयोध्या के राम जन्मभूमि थाना अध्यक्ष को राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अन्य अभियुक्तों के खिलाफ नामजद तहरीर भेजकर तत्काल FIR दर्ज करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।

राम मंदिर चंदा चोरी पर संजय सिंह का बड़ा हमला: बोले- ‘भ्रष्ट ट्रस्ट’ को तुरंत भंग कर चंपत राय को भेजो जेल​
राम मंदिर चंदा चोरी पर संजय सिंह का बड़ा हमला: बोले- ‘भ्रष्ट ट्रस्ट’ को तुरंत भंग कर चंपत राय को भेजो जेल​

​सांसद संजय सिंह ने कहा, “चंदा चोरी के इस महाघोटाले से पूरा देश हैरान है। खुलासे के बाद खुलासे हो रहे हैं और भ्रष्टाचार की पोल खुलती जा रही है। प्रभु श्री राम के नाम पर आए चढ़ावे और चंदे में जो डकैती हो रही है, उसे भाजपा सरकार और उनकी जांच एजेंसियों का पूरा संरक्षण प्राप्त है।”

​’ED पार्टी’ और भ्रष्ट ट्रस्ट पर तीखे सवाल

​भाजपा पर तंज कसते हुए संजय सिंह ने कहा कि देश में एक ‘ED पार्टी’ काम कर रही है, जो विपक्ष के हर छोटेबड़े मामले में ED और CBI भेज देती है, लेकिन भगवान राम के दान पात्र से सैकड़ों करोड़ की चोरी पर उसकी जुबान बंद है। उन्होंने कहा कि मामले में तथ्य, प्रमाण, CCTV फुटेज, हिरासत में लिए गए लोगों के बयान और चोरी के माल की बरामदगी होने के बावजूद अब तक चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोपाल या टिंन्नू जैसे मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?

​संजय सिंह ने मांग की कि इस ‘भ्रष्ट ट्रस्ट’ को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाना चाहिए क्योंकि इन्हें पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने 2021 के जमीन घोटाले का भी जिक्र किया, जहां 2 करोड़ की जमीन को 5 मिनट में 18.5 करोड़ में खरीदा गया था और तत्कालीन मेयर ऋषिकेश उपाध्याय भी उसमें शामिल थे।

इसके अलावा, हाल ही में महंत मुरलीदास से 3 करोड़ की जमीन 24 करोड़ में खरीदने और सुल्तान अंसारी के प्रकरण को भी तहरीर का हिस्सा बनाया गया है।

​”क्या बीजेपी के नेता और संत भी रामद्रोही हैं?”

ने भाजपा और उसके समर्थकों द्वारा सवाल उठाने वालों को ‘रामद्रोही’ कहे जाने पर पलटवार किया। उन्होंने सवाल दागा, “जब हम सवाल उठाते हैं तो हमें गालियां दी जाती हैं। अखिलेश यादव जी सवाल उठाएं तो उनके परिवार पर अभद्र टिप्पणियां की जाती हैं। लेकिन मैं पूछना चाहता हूँ कि क्या विनय कटियार, संत नित्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी कमल नयन दास, भाजपा नेता रजनीश सिंह और मंदिर आंदोलन से जुड़े संतोष दुबे भी रामद्रोही हैं? अब तो आपके अपने लोग कह रहे हैं कि भारी भ्रष्टाचार और चोरी हुई है।” उन्होंने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी के खिलाफ दर्ज किए गए फर्जी मामलों की भी निंदा की। सिंह ने यह भी मांग की कि इस मामले में चुनाव आयोग के प्रमुख ज्ञानेश कुमार की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए, जो उस समय के घटनाक्रमों में शामिल थे।

​16 अगस्त से ‘अगस्त क्रांति’ के महीने में गूंजेगी रोजगार और सामाजिक न्याय की आवाज

​प्रेस वार्ता के दूसरे हिस्से में सांसद संजय सिंह ने आम आदमी पार्टी के आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पार्टी की पांच चरणों की पदयात्रा सफलतापूर्वक समाप्त हो चुकी है। अब छठे चरण की पदयात्रा ‘अगस्त क्रांति’ के महीने में आयोजित की जाएगी।

​यात्रा की अवधि: 16 अगस्त से 23 अगस्त तक
​रूट: आजमगढ़ से शाहगंज होते हुए जौनपुर तक
​मुख्य मुद्दे: युवाओं के साथ हुआ पेपर लीक का धोखा , बेरोजगारी, छुआछूतभेदभाव और आरक्षण के नाम पर पिछड़ोंदलितों के साथ हुई धोखाधड़ी।

​संजय सिंह ने कहा कि पूर्वांचल के प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में जनता के बीच जाकर इन मुद्दों पर एक बड़ा जनआंदोलन खड़ा करेगी और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को बेनकाब करेगी।