
Viral Video: सोशल मीडिया पर भीड़ में फंसी एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोगों को गुस्से के साथ अफसोस भी हो रहा है। क्योंकि लड़की अपनी इज्जत बचाने के लिए चिल्ला रही है।
Viral Video: महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को लेकर आए दिन बड़े कदम उठाए जाते हैं। लेकिन फिर भी कुछ ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं। जो सोचने पर मजूबर करती हैं क्या नारी सम्मान किताबों और बड़े मंचों तक सीमित है। क्योंकि हकीकत तो कुछ और ही है। सोशल मीडिया पर एक युवती का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो मर्दों की भीड़ में घिरी हुई है और खुद को बचाने की कोशिश कर रही है। लेकिन किसी भी मर्द के कानों में उसकी चीख नहीं जा रही है। लड़की की बेबसी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या हुआ जब लड़की मर्दों की भीड़ में फंसी?
आदमियों के बीच घिरी लड़की के वायरल वीडियो को Farhan Khan नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में सवाल उठाते हुए लिखा है कि, ‘यह वीडियो सिर्फ viral होने के लिए देखने वाली चीज नहीं है, इसमें एक जरूरी बात भी नज़र आती है। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। भीड़ में फंसी यह लड़की साफ तौर पर Uncomfortable नजर आ रही है। उसके आगे पीछे लोग बहुत करीब खड़े है और उसे अपनी जगह तक नहीं मिल पा रही।
देखें वीडियो
ऐसी Situation में सिर्फ वीडियो बनाना सही नही, बल्कि थोड़ा पीछे हटकर सामने वाले को स्पेस देना भी जरूरी है।भीड़ में किसी की personal space aur comfort का ध्यान रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि, आदमियों के बीच में एक लड़की बुरी तरह से फंसी हुई है और बाहर निकलने के लिए चीख रही है। लेकिन कोई भी उसकी मदद तो नहीं कर रहा है। लेकिन उसका वीडियो जरुर बना रहा है। ये घटना मर्द समाज की सोच पर सवाल उठा रही है।
Viral Video यूजर्स को चौंका रहा
ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 17 अगस्त 2026 को अपलोड किया गया है। इस पर 1.48 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। वीडियो देख एक यूजर लिखता है, ‘आज सोशल मीडिया के ‘व्यूज और रील्स’ की अंधी दौड़ में लोग इंसानियत और दूसरों के कम्फर्ट को पूरी तरह भूल चुके हैं। भीड़ में किसी महिला या लड़की की पर्सनल स्पेस का सम्मान करना और उसे सुरक्षित महसूस कराना बुनियादी शालीनता है, जिसे वीडियो बनाने के चक्कर में नज़रअंदाज़ करना बेहद शर्मनाक और असंवेदनशील है।’ दूसरा लिखता है, ‘ऐसे वक्त में लड़कियों को बाहर निकालने की कोशिश करना जरूरी है लड़कियों ने भी ऐसे भीड़ में जाना नहीं चाहिए’। वहीं, काफी लोग लड़कियों को इस तरह की भीड़ से बचने की सलाह दे रहे हैं।



