Akhilesh Yadav Spoke On UP Paper Leak And Jobs: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर नौकरियों, आरक्षण और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भर्ती प्रक्रियाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं और आरक्षित वर्गों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया गया है। अखिलेश ने विशेष रूप से 69 हजार शिक्षक भर्ती का जिक्र करते हुए कहा कि ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग को निर्धारित आरक्षण का लाभ नहीं मिला।

उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी द्वारा जारी ‘पीडीए आरक्षण घोटाला’ बुकलेट में इन तथ्यों को सार्वजनिक किया गया, लेकिन सरकार ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया। सपा प्रमुख ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। उन्होंने वादा किया कि सत्ता में आने पर समाजवादी पार्टी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्ध और पेपर लीक मुक्त बनाएगी। साथ ही, आयु सीमा पार कर चुके अभ्यर्थियों को अतिरिक्त छूट देने और फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों में कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया।
69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण गड़बड़ी का आरोप
अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता में आने पर समाजवादी पार्टी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्ध और पेपर लीक मुक्त बनाएगी। प्रयागराज में आयोजित प्रेसवार्ता में अखिलेश यादव ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने 22 भर्ती परीक्षाओं में आरक्षण व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया है।
सपा प्रमुख ने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग को निर्धारित आरक्षण का लाभ नहीं मिला। समाजवादी पार्टी ने ‘पीडीए आरक्षण घोटाला’ बुकलेट जारी कर तथ्यों को सार्वजनिक किया, लेकिन सरकार ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। भाजपा सरकार के कार्यकाल में कई भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हुए, जिससे युवाओं का भविष्य दांव पर लग गया।
भर्ती कैलेंडर और डिजिटल ट्रैकिंग का वादा
तो वहीं उन्होंने आगे घोषणा करते हुए कहा कि उनकी सरकार बनने पर पेपर लीक या अन्य कारणों से आयु सीमा पार कर चुके अभ्यर्थियों को तीन वर्ष की अतिरिक्त आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सभी विभागों के लिए भर्ती कैलेंडर जारी होगा और विज्ञापन, परीक्षा तथा नियुक्ति की समयसीमा पहले से तय रहेगी।
परीक्षा प्रक्रिया को डिजिटल ट्रैकिंग, सीसीटीवी निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था से जोड़ा जाएगा तथा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कार्रवाई होगी।
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर साधा निशाना
ने अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा मामला है और सरकार को जवाब देना चाहिए।
बोले ‘नेशन फर्स्ट’ नहीं बल्कि ‘डोनेशन फर्स्ट’+
उन्होंने यह आरोप लगाया कि भाजपा की प्राथमिकता ‘नेशन फर्स्ट’ नहीं बल्कि ‘डोनेशन फर्स्ट’ बन गई है। उन्होंने लखनऊ के कोचिंग अग्निकांड, प्रदेश की कानूनव्यवस्था, बढ़ते भ्रष्टाचार, महिलाओं के खिलाफ अपराध और बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और पीडीए की भागीदारी को मजबूत करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है तथा को और मजबूत किया जाएगा।



