Honda Independence Day Offers 2026: अगर आप स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने लिए एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो होंडा की ओर से ग्राहकों के लिए खास ऑफर पेश किया गया है. Honda Cars India ने अपने Great Honda Fest के तहत एलिवेट, सिटी और अमेज पर कई तरह के डिस्काउंट और फायदे देने का ऐलान किया है. सबसे बड़ा ऑफर Honda Elevate पर है, जहां ग्राहक 2.45 लाख रुपये तक का फायदा उठा सकते हैं.

इसके अलावा Honda City पर 95,000 रुपये तक और नई Honda Amaze पर 66,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. पुराने जनरेशन वाले Amaze मॉडल पर भी 58,000 रुपये तक की बचत का मौका है.
Honda Elevate पर 2.45 लाख रुपये तक का फायदा
होंडा की मिडसाइज SUV Elevate पर इस फेस्टिव ऑफर में सबसे ज्यादा लाभ दिया जा रहा है. ग्राहक इस SUV पर अधिकतम 2.45 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं. इसके अलावा Elevate के ZX वेरिएंट के साथ कंपनी कुछ अतिरिक्त एक्सेसरीज भी दे रही है. इनमें 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा और आगे पीछे रिकॉर्डिंग वाला स्मार्ट डैशकैम शामिल है. ऐसे में SUV खरीदने वालों के लिए यह ऑफर काफी आकर्षक हो सकता है.
Honda City पर 95,000 रुपये तक के फायदे
खरीदने वालों के लिए भी कंपनी ने अच्छा ऑफर पेश किया है. इस फेस्टिव कैंपेन के तहत City पर ग्राहकों को 95,000 रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं.कंपनी कार में मिलने वाली एक्टिव वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 360 डिग्री कैमरा जैसी सुविधाओं को भी खास तौर पर सामने रख रही है. इसके साथ ही ग्राहकों को 999 रुपये प्रति लाख से शुरू होने वाली EMI स्कीम का विकल्प भी दिया जा रहा है.
नई Honda Amaze पर 66,000 रुपये तक की बचत
के नए मॉडल पर भी ग्राहकों को 66,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7.65 लाख रुपये है. नई Amaze की एक खास बात इसकी 5 स्टार भारत NCAP सुरक्षा रेटिंग है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। ऐसे में कम कीमत में सुरक्षित और फीचर वाली सेडान खरीदने वालों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकती है.
पुराने Amaze पर भी मिल रहा है ऑफर
कंपनी ने पुराने यानी सेकेंड जनरेशन Honda Amaze को भी इस ऑफर में शामिल किया है. इस मॉडल पर ग्राहकों को 58,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं.पुरानी Amaze की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 6.97 लाख रुपये है. कम बजट में सेडान खरीदने वालों के लिए यह मॉडल ज्यादा किफायती विकल्प साबित हो सकता है.
किस कार पर कितना फायदा?
- Honda Elevate: 2.45 लाख रुपये तक का फायदा.
- Honda City: 95,000 रुपये तक के फायदे.
- नई Honda Amaze: 66,000 रुपये तक का लाभ.
- पुरानी Honda Amaze: 58,000 रुपये तक का फायदा.
कुल मिलाकर, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होंडा के ये ऑफर नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए फायदे का सौदा हो सकते हैं. हालांकि, ऑफर की उपलब्धता और शर्तें डीलर या वेरिएंट के हिसाब से अलग हो सकती हैं, इसलिए खरीदारी से पहले पूरी जानकारी जरूर जांच लें.



