मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज सिद्धेश लाड को आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र के लिए शार्दुल ठाकुर की जगह मुंबई का कप्तान नियुक्त किया गया है। ठाकुर को कार्यभार प्रबंधन के तहत इस पद से हटाया गया। ठाकुर ने 202526 सत्र के लिए अजिंक्य रहाणे की जगह मुंबई की कप्तानी संभाली थी, जिसमें 42 बार की रणजी ट्रॉफी विजेता टीम क्वार्टर फाइनल में ही बाहर हो गई थी।

रणजी सत्र की शुरुआत 11 अक्टूबर को होगी और मुंबई की टीम अपने पहले मैच में चंडीगढ़ से भिड़ेगी। मुंबई क्रिकेट संघ्र के एक शीर्ष अधिकारी ने लाड की नियुक्ति की पुष्टि की है। 34 वर्षीय लाड बीच में मुंबई को छोड़कर गोवा चले गए थे।

उन्होंने एक साल की ‘कूल ऑफ’ अवधि पूरी करने के बाद 202425 में मुंबई की टीम में वापसी की थी। पिछले रणजी ट्रॉफी सत्र में उन्होंने आठ मैचों में 77.40 की औसत से 774 रन बनाए, जिसमें पांच शतक और एक अर्धशतक शामिल है।

ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है।