Lucknow Library Fire: लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में एक लाइब्रेरी में सोमवार को भीषण आग लग गई है। हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है। ज्यादातर इनमें से स्टूडेंट्स है। करीब 5 और बच्चों के फंसे होने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि दूसरे मंजिल पर मौजूद कोचिंग सेंटर में लगे एसी की वजह से आग लगी है। आग से बचने के लिए छात्रों ने खुद को बाथरुम में बंद कर लिया था। एक बच्चे ने खुद को बचाने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगाई थी लेकिन नीचे ग्रिल पर गिरने से गंभीर रुप से घायल हो गया।
SDRF और NDRF की टीमे 15 छात्रों के शवों को KGMU लेकर गई हैं वहां पर शवों को मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में रखा गया है। वहां से उन्हें पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा जाएगा।
केजीएमयू के डॉक्टर ने बताया कि शवों पर आग की वजह से जलने के कम निशान है। उनका कहना है कि ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने की वजह से हुई है।
बताया जा रहा है कि गेंमिंग जोन में आग लगने से हादसा हुआ था। साथ ही जिस कॉम्प्लेक्स में आग लगी थी वे बिना किसी फायर NOC के बना था। सीएम योगीअस्पताल में भर्ती घायलों से मिलेंगे और सीएम योगी ने कहा है कि दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।
केजीएमयू पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
#WATCH | Lucknow coaching institute fire incident | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath visits King George’s Medical University and meets the injured of the fire incident.
15 people lost their lives in the fire incident. pic.twitter.com/U0jszJbul6
— ANI June 22, 2026
लखनऊ के कोचिंग संस्थान में हुए भीषण अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके उपचार की जानकारी ली। इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद ने कहा,”अलीगंज में आग की घटना घटी है और जितने को हम बचा सकते हैं हम उनको बचाएंगे लेकिन जिनकी मृत्यु हो गई है उनका पंचनामा करके ऑटोप्सी करानी जरूरी है। अभी सब शुरू हो गया… pic.twitter.com/VIH1eGzMeb
— ANI_HindiNews June 22, 2026
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद ने अलीगंज में हुई आग की घटना पर कहा कि अस्पताल प्रशासन सभी घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में जुटा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की जान बचाई जा सकती है, उन्हें बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनके शवों का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराना आवश्यक प्रक्रिया है, जिसे शुरू कर दिया गया है।
घटनास्थल पहुंचे सीएम योगी
#WATCH | Lucknow coaching institute fire incident | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath arrives at the spot where the fire incident took place in Lucknow, claiming the lives of 14 people. pic.twitter.com/M6ExS22Fbt
— ANI June 22, 2026
अलीगंज स्थित घटनास्थल का जायजा लेने सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे हैं। सीएम योगी ने राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को घटना को लेकर फटकार भी लगाई है।
रामेश्वरम इंजीनियरिंग कॉलेज के मालिक की है बिल्डिंग
लखनऊ में जिस बिल्डिंग में आग लगी वह बिल्डिंग वीरेंद्र शुक्ला की जमीन पर बनी है। बताया जा रहा है कि वे रामेश्वरम इंजीनियरिंग क़लेज से जुड़ी है। इसे रामेश्वरम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के नाम से भी जाना जाता है। ये एक निजी संस्थान है जिसकी स्थापना 2008 में हुई थी। यह डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध तथा AICTE से मान्यता प्राप्त है।
मरने वालों में 3 महिलाएं और 12 पुरुष
Anguished by the loss of lives in a fire mishap in Lucknow, Uttar Pradesh. My condolences to the bereaved families. May the injured recover at the earliest. Rescue operations are underway and authorities are providing all possible assistance.
An exgratia of Rs. 2 lakh from…
— PMO India June 22, 2026
घायलों और मृतकों के लिए मुआवजे का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ अग्निकांड पर दुख जताते हुए कहा, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आग लगने की घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. बचाव अभियान जारी है और अधिकारी हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं’। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 22 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने का ऐलान किया है। वहीं घायलों को 50 हजार रुपये देने का निर्देश दिया है।
10 गाड़ियां मौके पर मौजूद
आग पर काबू पाने के लिए 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद है। SDRF और NDRF भी पहुंची है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद मौके पर पहुंचे हैं। सीएम योगी अलीगढ़ का दौरा बीच में छोड़कर लखनऊ लौट रहे हैं।
आग से बचने के लिए बच्चों ने खुद को वॉशरुम में बंद किया
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रेस्क्यू ऑपरेशन कुछ देऱ में पूरा होने की उम्मीद है। हमारी प्राथमिकता सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालना है। ज्यादातर बच्चों को बाहर निकाल लिया गया है। जानकारी के अनुसार 3 से 4 बच्चों ने खुद को बचने के लिए वॉशरुम में बंद कर लिया था। एकएक कमरे और वॉशरूम की जांच की जा रही है।
#WATCH | On the Lucknow coaching institute fire incident, Uttar Pradesh Deputy CM Brajesh Pathak says, “A total of thirteen children have just been brought out. They have all been sent to the hospital. It is a major incident. There is smoke inside. Every single item is being… pic.twitter.com/M8svb1a2FN
— ANI June 22, 2026
भारी धुएं के कारण एग्जॉस्ट फैल लगाए गए है। फायर ब्रिगेड की टीम ने पास के मकान की दूसरी मंजिल की दीवार तोड़कर अंदर पहुंची। डिप्टी CM ने बताया कि बिल्डिंग में कोचिंग सेंटर, एनीमेशन सेंटर और पेट शॉप थी। रेस्क्यू पूरा होने के बाद पूरी जानकारी दी जाएगी।
आग में कई पेट्स भी फंसे
बताया गया कि बिल्डिंग में पेट शॉप है। आग में कई पेट्स के फंसे होने की खबर सामने आई है।
सीएम योगी ने कहा अधिकारी तुरंत पहुंचे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हर लेवल पर सतर्कता औऱ राहत कार्यों की मॉनिटरिंग के भी आदेश दिए गए हैं।
1012 लोगों के फंसे होने की आशंका
स्थानीय लोगों के अनुसार बिल्डिंग में 10 से 12 लोगों के फंसे होने की संभावना है। फिलहाल मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां मौजूद है। पुलिसकर्मी के अनुसार सभी अधिकारी आ चुके हैं। उन्होंने आगे बताया कि बिल्डिंग की पहली फ्लोर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी है औऱ दूसरी फ्लोर पर हेड हॉपर स्टूडियोज नाम की 3D आर्ट आउटसोर्सिंग कंपनी है।
धुआं उठता देख लोगों ने दी सूचना
प्रत्यक्षदर्शियों की दी जानकारी के अनुसार अलीगंज स्थित लाईब्रेरी भवन से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्तकाल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में आग बढ़ गई और इमारत के अंदर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग सेंटर में लगी आग, अंदर फंसे बच्चों का रेस्क्यू जारी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके अलीगंज से बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ एक नामी कोचिंग इंस्टीट्यूट की इमारत में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि क्लासरूम में पढ़ रहे छात्रों को बाहर… pic.twitter.com/2WoJCDAuf0
— Bansal News Official June 22, 2026
जैसेजैसे आग और धुएं का असर बढ़ता गया, वैसेवैसे अंदर फंसे छात्रों में बाहर निकलने की जद बढ़ती गई। सुरक्षित निकलने के लिए कुछ छात्र खिड़कियों और ऊपरी हिस्सों की ओर पहुंचने लगे।
जान बचाने के लिए इमारत से कूदे छात्र
अपनी जान बचाने के लिए छात्र इमारत से कूदने लगे। नीचे कूदने के दौरान कई छात्र बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। घटना के दौरान एक युवक आग से बचने के लिए ऊंचाई से कूद गया। नीते कूदते ही वह लोहे की नोकदार ग्रिल पर जा गिरा। इस हादसे में उसके पेट में कई जगहों पर गंभीर चोटे आई।
एक युवक को सुरक्षित निकाला गया
बचाव अभियान के दौरान लाइब्रेरी के अंदर मौजूद एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग और धुएं के बीच फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है। दमकल विभाग की टीमें लगातार आग बुझाने और अंदर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी रहीं।



