Who is Gurnoor Brar: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कल रात धर्मशाला में खेला गया. इस मैच में भारत ने 2 खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका दिया, इन दोनों खिलाड़ियों में एक नाम गुरनूर बरार और दूसरा नाम हर्ष दुबे का है. गुरनूर बरार ने कल बेहद ही शानदार गेंदबाजी की और पहले ही ओवर में एक विकेट झटका.

कौन हैं गुरनूर बरार जिसे शुभमन गिल ने दिया डेब्यू का मौका, जिन्हें माना जा रहा है भारत का अगला बुमराह
कौन हैं गुरनूर बरार जिसे शुभमन गिल ने दिया डेब्यू का मौका, जिन्हें माना जा रहा है भारत का अगला बुमराह

गुरनूर बरार का गेंदबाजी एक्शन बेहद ही शानदार है और लंबे कद का होने की वजह से उन्हें अच्छा उछाल और पेस मिलता है. इस खिलाड़ी ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ही मैच में बेहद शानदार गेंदबाजी की और पहले ही ओवर में विकेट झटका, ऐसे में हर कोई इस गेंदबाज के बारे में जानना चाहता है.

कौन है Gurnoor Brar?

गुरनूर बरार पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. घरेलू क्रिकेट में लगातार दमदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने टीम इंडिया का सफर तय किया है. छह फीट पांच इंच के गुरनूर अपनी तेज गति, उछाल और गेंद को दोनों तरफ़ स्विंग कराने की काबिलियत के लिए मशहूर हैं. पंजाब के लिए पिछले दो सीजन में उन्होंने घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया है.

गुरनूर बरार ने साल 2022 में रेलवे के लिए फर्स्ट क्लास और इसी साल गोवा के लिए लिस्ट ए डेब्यू किया था. 202425 का घरेलू सीजन उनके करियर का टर्निंग प्वॉइंट साबित हुआ. इस सीजन उन्होंने पंजाब के लिए सात मैच में सबसे ज्यादा 26 विकेट लिए.

Gurnoor Brar के आंकड़े हैं बेहद शानदार

गुरनूर बरार की बात करें तो इस खिलाड़ी को आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स ने राज बावा की जगह 20 लाख में अपनी टीम में शामिल किया था और लखनऊ सुपर जायंटस के खिलाफ डेब्यू का मौका दिया था, वहीं आईपीएल 2025 में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने इस खिलाड़ी को 1 करोड़ 30 लाख में अपनी टीम में शामिल किया.

गुरनूर बरार ने लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए भी प्रभावित किया है. 2023 में जम्मूकश्मीर के खिलाफ़ रणजी ट्रॉफी मैच में, उन्होंने 64 रनों की अहम पारी खेली और सिद्धार्थ कौल के साथ 100 रनों की साझेदारी कर पंजाब को चार विकेट से जीत दिलाई थी.

26 साल के गुरनूर बरार ने 18 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 52 विकेट है. लिस्ट ए के नौ मैच में उन्होंने 12 विकेट लिए हैं, वहीं नौ टी20 मैच में भी उनके नाम 10 विकेट है.