टीवी के चर्चित कपल रहे आसिम रियाज और हिमांशी खुराना के रिश्ते को लेकर एक बार फिर विवाद बढ़ गया है। ब्रेकअप के बाद दोनों के बीच धर्म और रिश्ते को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं। अब आसिम रियाज ने दावा किया है कि ब्रेकअप के करीब तीन महीने बाद हिमांशी ने उन्हें मैसेज किया था और रिश्ते को एक और मौका देने की बात कही थी।

आसिम रियाज ने क्या दावा किया?
आसिम ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने दावा किया कि हिमांशी ने मार्च में उनसे संपर्क किया था। आसिम के मुताबिक, दोनों के ब्रेकअप के करीब तीन महीने बाद हिमांशी रिश्ते को फिर से शुरू करना चाहती थीं। आसिम ने यह भी कहा कि उनके पास उस बातचीत के मैसेज और स्क्रीनशॉट मौजूद हैं। उन्होंने संकेत दिया कि जरूरत पड़ने पर वह इन स्क्रीनशॉट को शेयर कर सकते हैं।
Bad relationship Thyroid , anxiety depression , nose bleed ,Face old , Smell from hair , face acne ,
So why did you msg me after 3 months in march and wanted to get back to this relationship , don’t worry i have the msg ,screenshot, if needed i will post next time— Asim Riaz August 23, 2026
हिमांशी ने रिश्ते और धर्म को लेकर क्या कहा?
आसिम का यह बयान हिमांशी खुराना के एक पॉडकास्ट में दिए बयान के बाद आया है। हिमांशी ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में आसिम के साथ अपने रिश्ते और दोनों के बीच धर्म को लेकर हुए मतभेदों पर बात की थी।
हिमांशी ने कहा कि वह इसे सीधे तौर पर धर्म बदलने की बात नहीं कहेंगी। उनके मुताबिक, आसिम अक्सर उन्हें अपने धर्म के बारे में बताते थे और चाहते थे कि वह उसे समझें और स्वीकार करें।
हिमांशी ने यह भी बताया कि उस समय वह काफी भावनात्मक परेशानी से गुजर रही थीं। उन्हें अपने धर्म को लेकर अपराधबोध महसूस होने लगा था और वह यह तक सोचने लगी थीं कि मरने के बाद उनका क्या होगा।
धर्म बदलने के आरोप पर आसिम का जवाब
हिमांशी के बयान के बाद आसिम ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखा। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि उन्होंने कभी किसी से धर्म बदलने के लिए नहीं कहा। आसिम ने लिखा कि उन्होंने कभी किसी पर अपना धर्म बदलने का दबाव नहीं बनाया। उन्होंने यह भी कहा कि धर्म एक बेहद संवेदनशील मुद्दा है और इसे किसी के खिलाफ इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
आसिम ने हिमांशी के करियर और पैसों से जुड़े दावों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना करियर खुद बनाया है और उनकी सफलता का श्रेय किसी और को नहीं दिया जाना चाहिए।
पैसों को लेकर भी आसिम ने दिया जवाब
आसिम ने अपने पोस्ट में पैसों को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि अगर यह पता करना है कि किसके पास ज्यादा पैसा है और किसके पास कम, तो बैंक स्टेटमेंट से इसका जवाब मिल सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पैसे को किसी इंसान के चरित्र का पैमाना नहीं माना जाना चाहिए।
पारस छाबड़ा पर भी साधा निशाना
आसिम ने हिमांशी के पॉडकास्ट में पारस छाबड़ा द्वारा पुराने रिश्ते की चर्चा किए जाने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कई साल बाद किसी के पुराने रिश्ते और निजी जिंदगी को चर्चा में लाना सिर्फ गॉसिप बढ़ाने जैसा है। आसिम ने पारस पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें दूसरों की निजी जिंदगी पर बात करने के बजाय अपने ऊपर और जिम में ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
बिग बॉस 13 में शुरू हुई थी दोनों की कहानी
आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की मुलाकात बिग बॉस 13 के दौरान साल 2019 में हुई थी। शो में दोनों की दोस्ती धीरेधीरे रिश्ते में बदल गई। शो खत्म होने के बाद भी दोनों लंबे समय तक साथ रहे और उनकी जोड़ी काफी चर्चा में रही। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। हिमांशी जब बिग बॉस में आई थीं, तब वह पहले से एक रिश्ते में थीं। बाद में उनका वह रिश्ता खत्म हो गया और उन्होंने आसिम को डेट करना शुरू किया।
करीब चार साल बाद हुआ था ब्रेकअप
आसिम और हिमांशी ने करीब चार साल तक एकदूसरे को डेट किया। दोनों ने 6 दिसंबर 2023 को अपने ब्रेकअप की जानकारी दी थी। ब्रेकअप के बाद हिमांशी ने कहा था कि दोनों के अलगअलग धार्मिक विचार उनके अलग होने की एक बड़ी वजह रहे। वहीं, आसिम ने भी कहा था कि दोनों ने आपसी सहमति से अपनेअपने धर्म को रिश्ते से ऊपर रखने का फैसला किया था।



