अगर आप अगले हफ्ते बैंक शाखा में जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें. भारतीय रिजर्व बैंक के कैलेंडर के मुताबिक 22 जून से 28 जून 2026 के बीच देश के अलगअलग हिस्सों में बैंक कुल 4 दिन बंद रहेंगे.

जून 2026 में राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक अवसरों के कारण कुल 11 बैंक अवकाश निर्धारित किए गए हैं. इनमें दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा सभी रविवार भी शामिल हैं.

अगले हफ्ते कबकब बंद रहेंगे बैंक?

अगले सप्ताह बैंक 25 जून, 26 जून, 27 जून और 28 जून को बंद रहेंगे.

  • 25 जून: मोहर्रम के अवसर पर विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे.
  • 26 जून: मोहर्रम के कारण अगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जम्मू, कानपुर, कोलकाता,
  • लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
  • 27 जून: महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
  • 28 जून: रविवार के कारण सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

जून में और कबकब हैं बैंक छुट्टियां?

RBI के अवकाश कैलेंडर के अनुसार:

  • 15 जून: आइजोल में यंग मिजो एसोसिएशन स्थापना दिवस और भुवनेश्वर में राजा संक्रांति के कारण बैंक बंद रहे.
  • 29 जून: शिमला में संत गुरु कबीर जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.
  • 30 जून: आइजोल में क्षेत्रीय अवकाश ‘रेमना नी’ के कारण बैंक बंद रहेंगे.

शनिवार और रविवार को भी नहीं खुलते बैंक

RBI के नियमों के मुताबिक सभी अनुसूचित और गैरअनुसूचित बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के साथसाथ सभी रविवार को बंद रहते हैं.जून 2026 में बैंक 7, 14, 21 और 28 जून को रविवार की वजह से बंद रहे या रहेंगे. वहीं 13 जून को दूसरा शनिवार और 27 जून को चौथा शनिवार होने के कारण भी बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा.

छुट्टी के दौरान भी चालू रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी. ग्राहक UPI, मोबाइल बैंकिंग ऐप, इंटरनेट बैंकिंग, ATM, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के जरिए लेनदेन कर सकेंगे.

NEFT, RTGS, फंड ट्रांसफर, बिल भुगतान और अन्य ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी. हालांकि, कभीकभी निर्धारित मेंटेनेंस के कारण सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकती हैं, जिसकी जानकारी बैंक पहले से देते हैं.

इसलिए यदि आपको चेक जमा करना, नकद लेनदेन, ड्राफ्ट बनवाना या शाखा से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो बैंक जाने से पहले अपने क्षेत्र की छुट्टियों की जानकारी जरूर जांच लें.