Featured Image

Nagpur Sasur Killed Bahu: महाराष्ट्र के नागपुर से एक खौफनाक खबर सामने आई है, जिस रिश्ते को परिवार की डोर कहा जाता है, उसी ससुर-बहू के रिश्ते ने शनिवार 12 सितंबर 2026 को खतरनाक मोड़ ले लिया. घर में लंबे समय से चल रहा शक और विवाद आखिरकार खूनी वारदात के साथ खत्म हो गया. आरोप है कि 70 साल के ससुर नाथूलाल पाली ने अपनी 40 वर्षीय बहू लक्ष्मी रविशंकर पाली की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने भी कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

कपड़े धो रही थी बहू पर किया ससुर ने हमला

मामला नागपुर के यशोधरानगर थाना क्षेत्र के पाहुने लेआउट, पिवली नदी परिसर का है. पुलिस के मुताबिक, शनिवार को घर में जब कोई दूसरा व्यक्ति मौजूद नहीं था, उस समय लक्ष्मी कपड़े धो रही थी. इसी दौरान नाथूलाल ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया. अचानक हुए हमले में लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गई. कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। वारदात के बाद आरोपी मौके से भागने के बजाय घर के पीछे बने कुएं की तरफ गया और उसमें छलांग लगा दी.

नाथूलाल को कुएं में छलांग लगाते देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर जरूरी सबूत जुटाए और लक्ष्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं, कुएं में कूदे नाथूलाल को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बेटे की मौत के बाद ससुर को था बहू पर जादू-टोना करने का शक

पुलिस के मुताबिक, इस वारदात के पीछे लंबे समय से चला आ रहा अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद अहम वजह बताया जा रहा है. नाथूलाल के बेटे रविशंकर पाली की 2019 में मौत हो गई थी. पुलिस का कहना है कि बेटे की मौत के बाद नाथूलाल को शक था कि उसकी बहू लक्ष्मी ने उस पर काला जादू या जादू-टोना किया था. इसी शक को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था.

पुलिस के मुताबिक, नाथूलाल कथित तौर पर बहू को बेटे की मौक के लिए जिम्मेदार मानने लगा था और उसके खिलाफ मन में नाराजगी बढ़ती हई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी समेत अन्य सबूत को जांच के दायरे में लिया गया है.