अंतरिक्ष की गहराइयों से आई खबर चौंकाने वाली है. नासा का अंतरिक्ष यान वॉयजर1 धरती से करीब 26 अरब किलोमीटर दूर पहुंच गया है. यह इंसान की बनाई पहली ऐसी चीज है जो एक “प्रकाशदिन” की दूरी पर पहुंची है. यानी अब धरती से भेजा गया कोई भी रेडियो संदेश उस तक पहुंचने में पूरे 24 घंटे लेगा.

यह रिकॉर्ड 18 नवंबर 2026 को बना जबकि यान को धरती से रवाना हुए 49 साल, 2 महीने और 11 दिन हो चुके हैं.
एक प्रकाशदिन का मतलब क्या है?
प्रकाश इस ब्रह्मांड में सबसे तेज चलने वाली चीज है. वह एक सेकंड में करीब तीन लाख किलोमीटर की दूरी तय करता है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। अगर वह लगातार 24 घंटे चले, तो लगभग 25.9 अरब किलोमीटर पार कर लेता है. इसी दूरी को एक प्रकाशदिन कहा जाता है.
इसे एक उदाहरण से समझ सकते हैं. सूरज की रोशनी धरती तक सिर्फ आठ मिनट में पहुंच जाती है. सौरमंडल का सबसे दूर का ग्रह नेपच्यून प्रकाश के हिसाब से करीब चार घंटे दस मिनट की दूरी पर है. वॉयजर1 इन सबसे कहीं आगे निकल चुका है. अब वैज्ञानिक उसे कोई आदेश भेजें, तो वह एक दिन बाद पहुंचेगा. यान का जवाब धरती तक आने में एक दिन और लगेगा. यानी एक सवाल और उसका जवाब पाने में दो दिन.
वॉयजर1 को 5 सितंबर 1977 को अमेरिका के केप कैनावरल से अंतरिक्ष में भेजा गया था. फोटो: NASA
1977 में शुरू हुआ था सफर
वॉयजर1 को 5 सितंबर 1977 को अमेरिका के केप कैनावरल से अंतरिक्ष में भेजा गया था. यह वह दौर था जब आज के स्मार्टफोन की कल्पना भी नहीं थी. यान का वजन करीब 800 किलो था और उस पर 3.7 मीटर का विशाल डिश एंटीना लगा है.
इसका समय संयोग से भी जुड़ा था. उस दौर में बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून ऐसी स्थिति में थे जो लगभग 175 साल में एक बार बनती है. इससे यान एक ग्रह की गुरुत्वशक्ति का सहारा लेकर अगले ग्रह की ओर बढ़ सकता था.
वॉयजर1 ने 1979 में बृहस्पति और 1980 में शनि के बेहद करीब से गुजरकर शानदार तस्वीरें और जानकारी धरती पर भेजीं. इन्होंने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया. इसके बाद यान सौरमंडल से बाहर की ओर निकल पड़ा.
A journey that began 48 years ago continues to push the boundaries of human exploration!
#NASAs #Voyager1 is set to reach a historic milestone tomorrow, 18 November 2026, at 3:46:07 PM IST, becoming one lightday away from #Earth – nearly 25.75 billion kilometres into interstellar space!
A magnificent triumph of human ingenuity, scientific curiosity and perseverance. Voyager 1 reminds us that the spirit of exploration knows no boundaries, and that the quest for knowledge can take humanity beyond the farthest horizons of imagination.
— Dr. Narottam Sahoo November 17, 2026
जब सौरमंडल की सीमा पार हुई
सूरज के चारों ओर उसकी चुंबकीय शक्ति और सौर हवाओं का एक विशाल बुलबुला है, जिसे हेलियोस्फीयर कहते हैं. साल 2012 में वॉयजर1 इस बुलबुले की सीमा पार करके तारों के बीच की खाली जगह, यानी इंटरस्टेलर स्पेस में पहुंच गया. यह कारनामा करने वाली वह पहली मानवनिर्मित वस्तु बनी.
तब से वह लगातार आगे बढ़ रहा है. उसकी रफ्तार करीब 61,000 किलोमीटर प्रति घंटा है. वह हर साल लगभग 3.5 खगोलीय इकाई की दूरी तय करता है. एक खगोलीय इकाई धरती से सूरज की दूरी के बराबर है, यानी करीब 15 करोड़ किलोमीटर.
22 वॉट के सहारे इतनी दूर से बातचीत
इस मिशन की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी दूर से संपर्क अब भी बना हुआ है. वॉयजर1 का ट्रांसमीटर सिर्फ करीब 22 वॉट की ताकत से काम करता है. यह एक छोटे घरेलू बल्ब जितनी शक्ति है. फिर भी उसका कमजोर संकेत 25 अरब किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय करके धरती तक पहुंचता है.
इसे पकड़ने का काम नासा का डीप स्पेस नेटवर्क करता है. यह दुनिया के अलगअलग हिस्सों में लगे विशाल एंटीनाओं का जाल है. डेटा आने की रफ्तार करीब 160 बिट प्रति सेकंड है, जो आज के इंटरनेट के मुकाबले बेहद धीमी है. फिर भी इसी धीमी रफ्तार से हमें अंतरिक्ष की अनजानी जगह की खबरें मिलती रहती हैं.
सबसे बड़ी चुनौती है बिजली
वॉयजर1 के सामने अब दूरी से बड़ी समस्या बिजली की है. इतनी दूर सूरज की रोशनी इतनी कमजोर है कि सोलर पैनल काम नहीं कर सकते. यान को परमाणु ऊर्जा से बिजली मिलती है, लेकिन वह भी साल दर साल घटती जा रही है.
इसलिए नासा के इंजीनियर बिजली बचाने के लिए हीटर और वैज्ञानिक उपकरणों को एकएक करके बंद कर रहे हैं. हर बंद उपकरण यान को थोड़ा और समय देता है. अनुमान है कि यान 2030 के दशक की शुरुआत तक काम करता रहेगा. उसके बाद वह खामोश हो जाएगा, लेकिन अंतरिक्ष में आगे बढ़ता रहेगा.



