
आशा देवी ने बेटे को बताया बेगुनाह
हरियाणा तक से बातचीत में खरखौदा में रहने वाली सुमित की मां आशा देवी ने कहा कि, मेरा बेटा सुमित का कोई कसूर नहीं है और वह बेगुनाह है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि, कुणाल उनके बेटे को खाटू श्याम ले जाने की बात कहकर ले गया था. अब उसे फंसा दिया गया है. आशा ने आगे कहा कि, उन्हें कतई अंदाजा नहीं था कि उनके बेटे का नाम इतने बड़े मामले में आ जाएगा. साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस का उनके पास फोन आया था और उन्होंने कहा है कि मुंबई आकर बेटे की जमानत कर लेना. लेकिन हमारे पास तो मुंबई जाने के पैसे भी नहीं है.
‘3 बजे तक हुई बात, 4 बजे लौट आया घर’
बातचीत के दौरान आशा ने बताया कि सुमित ने आठवीं क्लास का पेपर दिया हुआ है और बीते 3 साल से वह कपड़े की दुकान पर काम कर रहा है. यहीं पर काम करते हुए सुमित की मुलाकात कुणाल से हुई. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, कुणाल मेरे बेटे को बहला-फुसलाकर ले गया है और उसने कहा था कि हम खाटू श्याम घूमने जा रहे है. जब वह निकला तो आशा की सुमित से 3 बजे तक बातचीत हुई और फिर 4 बजे वह घर लौट आया. घर लौटने पर जब आशा ने बेटे से पूछा तो उसने कहा कि तुम्हारे इतने फोन आ रहे थे कि हम कहीं नहीं गए. इसके अलावा उसने आशा को कोई बात नहीं बताई.
‘हमें मुंबई जाने के रास्ता का भी नहीं पता’
आशा के मुताबिक, जब पुलिस उनके घर पहुंची तो सुमित वहीं घर पर ही था. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। अचानक पुलिस के पहुंचने और सुमित को ले जाने पर पुलिस ने बताया कि एक लड़ाई-झगड़े के मामले में पूछताछ के लिए ले जा रहे हैं. परिवार को बताया गया कि कोई बड़ी बात नहीं है. लेकिन अब आशा का कहना है कि पुलिस का फोन आया था और उन्हें मुंबई जाकर जमानत कराने के लिए बोला गया है. आशा अपनी तंगहाली का हवाला देते हुए बताती है कि, हम किराए के मकान में रहते है और सुमित के पिता भट्टे पर मजदूरी का काम करते हैं. हमें तो मुंबई जाने का रास्ता भी पता नहीं है.
वहीं आशा ने दावा करते हुए कहा है कि उनके बेटे के बारे में इलाके के सभी लोग जानते हैं और दावा किया कि उनका बेटा हथियार चलाना तो दूर, डंडा चलाने की हिम्मत नहीं रखता. साथ ही उन्होंने मांग की उनके बेटे को छोड़ दिया जाएं. वहीं सुमित के चाचा टीकाराम ने भी परिवार की परेशानी बताई है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस टाइगर श्रॉफ पर हमले की मामले की गहनता से जांच कर रही है. साथ ही मामले में पकड़े गए सभी आरोपियों की पड़ताल की जा रही है, कि कौन-सा आरोपी मामले में कैसे शामिल था. वहीं दूसरी ओर सुमित की मां का कहना है कि उनका बेटा बेकसूर है. अब देखना होगा कि पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी और क्या-कुछ जानकारी पता चलती है.
’20 दिन से गायब था बेटा, किसी ने बहकाकर वारदात में इस्तेमाल किया’, टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में आरोपी रिहान की मां का बड़ा दावा



