क्रीमिया प्रायद्वीप से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। बुधवार को रूसी सेना का एक एंटोनोव AN-26 (Antonov AN-26) मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार सभी 29 लोगों की मौत हो गई है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विमान में 6 क्रू सदस्य और 23 यात्री सवार थे। पहाड़ी इलाके में गिरने से पहले विमान का कंट्रोलर से संपर्क टूट गया था। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। TASS न्यूज़ एजेंसी ने रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि 31 मार्च की शाम को जब विमान क्रीमिया प्रायद्वीप के ऊपर अपने तय रूट पर उड़ रहा था, तभी अचानक उसका संपर्क टूट गया।
चट्टान से टकराने से पहले विमान का संपर्क टूटा
अधिकारियों ने बताया कि AN-26 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान शाम करीब 6 बजे रडार से गायब हो गया। TASS द्वारा उद्धृत एक सूत्र ने बताया कि विमान एक चट्टान से टकरा गया था। बाद में सर्च और रेस्क्यू टीमों ने क्रैश वाली जगह का पता लगाया और पुष्टि की कि विमान में सवार यात्रियों या क्रू सदस्यों में से कोई भी जीवित नहीं बचा है।
TASS के अनुसार, मंत्रालय ने कहा, “एक सर्च और रेस्क्यू टीम ने AN-26 विमान के क्रैश वाली जगह का पता लगा लिया है। घटनास्थल से मिली रिपोर्टों के अनुसार, विमान में सवार छह क्रू सदस्यों और 23 यात्रियों की मौत हो गई है।”
बाहरी हमले के कोई संकेत नहीं, तकनीकी खराबी की आशंका
क्रैश वाली जगह से मिले शुरुआती आकलन से पता चला है कि वहां किसी बाहरी हमले या बाहरी ताकतों से हुए नुकसान के कोई संकेत नहीं हैं। TASS द्वारा बताई गई शुरुआती जांच के अनुसार, इस हादसे की सबसे संभावित वजह कोई तकनीकी खराबी मानी जा रही है। रक्षा मंत्रालय की एक विशेष जांच समिति घटनास्थल पर पहुंच गई है और मलबे की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर किन घटनाओं के क्रम के कारण यह दुखद हादसा हुआ।
⚡️ Crew and 23 DEAD after technical failure on An-26 — MoD
— RT (@RT_com)





