LSG New Captain: आईपीएल 2027 के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच कुछ टीमें ऐसी हैं, जिनके पास कप्तान नहीं है। इन्ही टीमों में से एक लखनऊ सुपर जायन्ट्स की टीम। ऋषभ पंत के दिल्ली कैपिटल्स में जाने के बाद अब एलएसजी के पास कप्तानी का विकल्प खाली है. ऐसे में लखनऊ को एक नए कप्तान की तलाश है।

हालांकि इसी बीच एक खबर आ रही है कि लखनऊ सुपर जायंटस की टीम ने आईपीएल 2027 के लिए नए कप्तान की तलाश कर ली है। इस बीच वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में आ गया है। इसकी वजह लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिन गेंदबाज दिग्वेश राठी का एक वायरल वीडियो है, जिसमें उन्होंने टीम के नए कप्तान के सवाल पर पूरन का नाम लिया है।

दिग्वेश राठी ने लिया निकोलस पूरन का नाम

दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दिग्वेश राठी से लखनऊ सुपर जायंट्स के अगले कप्तान को लेकर सवाल पूछा गया। यह बातचीत इंदौर में दिल्ली के सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी मुकाबले के दौरान हुई। फैन के सवाल का जवाब देते हुए राठी ने निकोलस पूरन का नाम लिया।

इसके बाद से ही क्रिकेट प्रशंसकों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई है कि आईपीएल 2027 में पूरन लखनऊ की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। हालांकि, दिग्वेश राठी के इस जवाब को आधिकारिक घोषणा नहीं माना जा सकता है। फ्रेंचाइजी की ओर से अभी नए कप्तान के नाम का औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है।

21 करोड़ रुपये में रिटेन हुए हैं पूरन

निकोलस पूरन लंबे समय से लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं। उन्होंने साल 2023 में इस फ्रेंचाइजी के साथ अपना सफर शुरू किया था। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ ने उन्हें 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

पूरन ने अपने प्रदर्शन से टीम में एक महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। वह आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं और मुश्किल परिस्थितियों में भी तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं। आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए उन्होंने अब तक 57 मुकाबलों की 57 पारियों में 1615 रन बनाए हैं।

LSG की कप्तानी की रेस में कई बड़े नाम

लखनऊ सुपर जायंट्स के पास कप्तानी के लिए अन्य अनुभवी विकल्प भी मौजूद हैं। मिचेल मार्श और एडेन मार्करम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कप्तानी का अनुभव रखते हैं। वहीं, सैम करन भी आईपीएल में पंजाब किंग्स की अगुवाई कर चुके हैं।

टीम के क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी भी स्पष्ट कर चुके हैं कि फ्रेंचाइजी में नेतृत्व की जिम्मेदारी केवल कप्तान तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि कई खिलाड़ी इसमें अपनी भूमिका निभाएंगे।

अब देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल 2027 में लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान किस खिलाड़ी को सौंपी जाती है। फिलहाल दिग्वेश राठी के बयान ने निकोलस पूरन को कप्तानी की चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

नोट: 20 नवंबर 2026 तक LSG ने अपने नए कप्तान की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसलिए निकोलस पूरन की कप्तानी को फिलहाल एक संभावना और वायरल वीडियो से मिले संकेत के रूप में ही देखा जाना चाहिए।