वॉशबेसिन एक ऐसी जगह होती है जहां पर आप अपने गंदे हाथ धोने से लेकर फेस वॉश भी कर लेते हैं. इसी वजह से यहां पर बैक्टीरिया होने की संभावना भी ज्यादा रहती है. कुछ कॉमन चीजें हैं जो ज्यादातर लोग वॉशबेसिन के पास रखकर छोड़ देते हैं. इससे आपकी सेहत से लेकर त्वचा और बालों को नुकसान पहुंच सकता है. इस आर्टिकल में जानेंगे 4 ऐसी ही चीजों के बारे में जो वॉशबेसिन के ऊपर या इसके ठीक पास में रखने से आपकी त्वचा, और शरीर के अंदर भी बैक्टीरिया प्रवेश कर सकते हैं.

वॉशबेसिन एक ऐसी जगह होती है जहां पर लगातार नमी बनी रहती है और हम यहां पर गंदे हाथों को क्लीन करने से लेकर कुल्ला करने तक जैसी एक्टिविटी करते हैं. इस वजह से बैक्टीरिया पनपने की संभावना ज्यादा होती है. चलिए जान लेते हैं कि कौन सी चीजें हमें वॉशबेसिन के पास रखते हैं जो बीमार बना सकती हैं.
टूथब्रश
सबसे पहली चीज है टूथब्रश…ज्यादातर लोग टूथब्रश बास्केट को ही वॉशबेसिन के बिल्कुल बराबर में रखते हैं. कई लोग दांत साफ करने के बाद टूथब्रश को कुछ देर के लिए वॉशबेसिन पर छोड़ देते हैं जब तक कि वो फेस क्लीन करें. इससे जब आप अगली बार वही टूथब्रश यूज करेंगे तो बैक्टीरिया आपके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं.
साबुन
बहुत सारे लोग हाथ धोने के लिए साबुन का इस्तेमाल करते हैं और इसे वो वॉशबेसिन के ऊपर ही रखकर छोड़ देते हैं. इससे ये साबुन आपके हाथों से गंदगी क्लीन करने की बजाय बैक्टीरिया हाथों में लगने की वजह बन सकता है. हमेशा साबुन को साबुनदानी में रखना चाहिए ताकि वो सूखा रहे और इसे वॉशबेसिन से अलग ही रखना सही रहता है.
Getty Images
हेयर ब्रश
फेस वॉश किया और वहीं पर अपने बालों को कंघी कर लिया. ये एक बेसिक रूटीन है, लेकिन इसके बाद अगर आप भी कॉम्ब को ऐसे ही रखकर छोड़ देते हैं तो इससे उसमें गंदगी और बैक्टीरिया लग जाते हैं जो आपकी स्कैल्प को अनहेल्दी बना सकते हैं.
टॉवल
ज्यादातर लोग अपने वॉशबेसिन के पास पी टॉवल के लिए हैंगर लगाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि वो टॉवल कितनी दूरी पर है. वॉशबेसिन में काम करते वक्त तौलिया तक पानी के छींटे तो नहीं जाते हैं. इसी के साथ आप इस तौलिया को रोजाना सुखाते हैं या फिर नहीं. नमी की वजह से इसमें तेजी से कीटाणु पनप सकते हैं जो न सिर्फ आपकी स्किन बल्कि बालों और सेहत को भी नुकसान पहुंचाते हैं.



