मुरादाबाद में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर युवती को अपने जाल में फंसाने और नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे प्रसारित करने की धमकी दी और शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपित समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी युवती ने मझोला पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वर्ष 2023 में उसकी मुलाकात खुशहालपुर निवासी अनुभव भटनागर से बुद्धि विहार स्थित एक जिम में हुई थी। आरोप है कि अनुभव ने उसे एक अच्छी कंपनी में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और इसी बहाने एक दिन खुशहालपुर चौकी क्षेत्र स्थित फार्महाउस पर ले गया। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। वहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना ली।
युवती के अनुसार, वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर आरोपित ने उसका शोषण शुरू कर दिया। उसने शादी का भरोसा दिलाया और अपने परिवार के सदस्यों से भी मिलवाया। आरोप है कि वह कई बार उसे अपने घर ले गया और वहां भी शारीरिक संबंध बनाए। जब भी युवती शादी की बात करती, वह टालमटोल करने लगता। बाद में शादी के लिए दबाव बनाने पर उसने विवाह करने से इन्कार कर दिया।
शिकायती पत्र के मुताबिक, 13 सितंबर 2026 को युवती अपना अलग करियर बनाने के लिए मुरादाबाद छोड़कर देहरादून चली गई और वहां एक हॉस्टल में रहने लगी। आरोप है कि 26 सितंबर को अनुभव भटनागर उसके हॉस्टल पहुंच गया। उसने वीडियो डिलीट करने की बात कही और युवती को एक होटल में ले जाकर फिर से शारीरिक संबंध बनाए। हालांकि, उसने वीडियो डिलीट नहीं की और सुबह होने पर वहां से चला गया।
युवती ने आरोप लगाया कि इसके बाद वह गर्भवती हो गई और वर्तमान में डेढ़ माह की गर्भवती है। अनुभव उस पर गर्भपात कराने के लिए दबाव बना रहा है। शिकायत में यह भी बताया गया है कि इससे पहले आरोपित एक बार पांच माह का गर्भ भी गिरवा चुका है।
इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि युवती की ओर से दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर अनुभव भटनागर, सलोनी यादव और उसके भाई कुशाग्र यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।



