Featured Image

Hardoi Crime News: 19 सितंबर 2026, यूपी के हरदोई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने ऐसा कदम उठा लिया जिसे सुन सभी चौंक गए. आपसी विवाद के बाद पत्नी ने पति के प्राइवेट को दांत से काट दिया. तो वहीँ पति ने पत्नी की नाक काट दी और उसे नाली में फेंक दिया.

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के मुंशीगंज मोहल्ले का है. पीड़िता की पहचान साधना के रूप में हुई है. जबकि पति का दीपक है. दीपक की शादी 2016 में सुरसा थाना क्षेत्र की रहने वाली साधना से हुई थी. दीपक कार चालक है. दोनों के तीन बेटियां हैं.

पति ने चाकू से कटा पत्नी का नाक

गुरुवार शाम दीपक और उसके रिटायर्ड टीचर ससुर चुन्नीलाल ने साधना को मछली बनाने को कहा था. जब उसने इंकार कर दिया तो गुस्से में पति, सास और ससुर ने मिलकर शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे साधना से मारपीट की. इतना ही नहीं सास- ससुर ने हाथ पकड़ा और पति ने साधना चाकू से उसकी नाक काट दी, फिर नाली में फेंक दिया.

पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

साधना की हालत गंभीर होने पर उसे हरदोई चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पीड़ित महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज़ और बेटा न होने पर परेशान किया जा रहा था. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की.

ससुराल पक्ष बोला पति का प्राइवेट पार्ट काटा था

तो वहीँ, ससुराल पक्ष के लोगो ने बताया महिला 3 महीने महीने किसी और के साथ कहीं चली गई थी. उसने युवक के साथ कोर्ट मैरेज कर लिया था और उसी के साथ रहने लगी थी. साधना गुरुवार को अचानक घर लौटी और बच्चों को अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगी.

इस दौरान विवाद हुआ जिसके बाद साधना ने पति के प्राइवेट पार्ट को दांत से काट लिया. जिसके बाद ज़मीन पर सिर पटककर खुद को घायल कर लिया. सास ने शिकायत दर्ज करवाई है. फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गयी है.

ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है।