भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच हरारे में खेला गया. भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी के 81 और ईशान किशन एवं रिंकू सिंह के तूफानी पारी की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए.

इसके बाद जिम्बाब्वे की टीम बल्लेबाजी के लिए आई और पॉवरप्ले में ही मैच गंवा बैठी. जिम्बाब्वे की टीम इससे उबर नही सकी और धीमी बल्लेबाजी की वजह से निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 157 रन बना सकी और भारत ने इस मुकाबले को 35 रनों से जीतकर विश्व की नंबर 1 टीम का ताज इंग्लैंड से छीन लिया है.

वैभव सूर्यवंशी के तूफ़ान में उड़ी जिम्बाब्वे

भारतीय टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो अभिषेक शर्मा आज भी सस्ते में पवेलियन लौट गए, इसके बाद ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी ने भारत के लिए अर्द्धशतकीय साझेदारी की, दोनों ने 75 रन जोड़े इस दौरान ईशान किशन 29 रन बनाकर आउट हुए, फिर कप्तान श्रेयस अय्यर और वैभव के बीच 50 रनों की साझेदारी हुई और वैभव 81 रनों पर अपना विकेट गंवा बैठे.

कप्तान श्रेयस अय्यर भी ज्यादा देर तक नही टिक सके और सिर्फ 18 गेंदों में 27 रन बनाकर चलते बने. अंत में रिंकू सिंह ने लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 14 गेंदों में 25 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 9 गेंदों में 11 रनों का योगदान दिया.

भारतीय गेंदबाजों ने पॉवरप्ले में ही कसा शिकंजा, 35 रनों से जीती Team India

जिम्बाब्वे की टीम जब बल्लेबाजी के लिए आई तो पॉवरप्ले में ही यश ठाकुर ने 2 विकेट लेकर जिम्बाब्वे की कमर तोड़ दी. उन्होंने 2 गेंदों पर 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, जबकि मयंक यादव ने आज भी पहली ही गेंद पर जिम्बाब्वे के ओपनर बल्लेबाज को पवेलियन भेजा.

जिम्बाब्वे की टीम ने 7.2 ओवरों में 65 रनों पर ही 4 विकेट गंवा दिया. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। हालांकि इसके बाद रयान बर्ल और वेस्ले मधेवेरे ने जिम्बाब्वे की पारी को संभाला और 5वें विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी हुई, इस साझेदारी को मयंक यादव ने वेस्ले मधेवेरे को आउट करके तोड़ा, वेस्ले मधेवेरे ने 28 रनों की पारी खेली.

रयान बर्ल ने अपना अर्द्धशतक पूरा किया, लेकिन वो अपनी टीम को जीत नही दिला सके. जिम्बाब्वे की टीम अंतिम मैच में पूरा 20 ओवर खेलने में सफल रही और निर्धारित 20 ओवरों में 157 रन ही बना सकी और उन्हें इस मुकाबले में 35 रनों से हार का सामना करना पड़ा. मयंक यादव भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने 4 ओवरों में 29 रन देकर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.