Featured Image

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, हिंदू रीति से शादी… फिर पता चला पति मुस्लिम और पहले से शादीशुदा! सोनीपत की महिला का बड़ा आरोप

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत की एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि पति ने अपनी असली पहचान और पहली शादी छुपाई, हिंदू रीति-रिवाज से शादी की और बाद में उसे व बच्चों को धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला. महिला के अनुसार, दोनों की जान-पहचान इंस्टाग्राम पर हुई. पुरुष ने खुद को “जॉनी” नाम से हिंदू बताया.

दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने हिंदू रीति से शादी कर ली. शादी के करीब छह महीने बाद महिला को पति के बैग में जावेद खान नाम का आधार कार्ड मिला. तब उसे पता चला कि पति मुस्लिम समुदाय से हैं और पहले से शादीशुदा हैं. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। महिला का आरोप है कि जावेद खान करीब 12 साल पहले शादी कर चुके थे और पहली पत्नी से उनके तीन बच्चे हैं.

पहली पत्नी उनके ठिकाने पर पहुंची, बहस हुई और जावेद को अपने साथ ले गई. कुछ दिन बाद जावेद लौटे और बोले कि परिवार उन्हें साथ रहने नहीं दे रहा. इसके बावजूद दोनों साथ रहे और उत्तर प्रदेश के बुढ़ाना चले गए, जहां उनके एक बच्चे का जन्म हुआ. बाद में वे सोनीपत लौट आए. अब महिला ने पुलिस में शिकायत की है कि पति और उनका परिवार पिछले एक हफ्ते से गायब हैं.

उन्होंने पहचान छिपाने, हमला, छेड़छाड़ और धमकियां देने का भी आरोप लगाया है. हिंदू रक्षा सेना के एक प्रतिनिधि ने भी महिला का साथ दिया है. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है. आरोप अभी साबित होने बाकी हैं और आगे की कार्रवाई जांच पर निर्भर करेगी.