बॉलीवुड की सबसे सफल और चर्चित सस्पेंसथ्रिलर फ़्रैंचाइज़ी ‘दृश्यम’ अपने अंतिम और सबसे निर्णायक चैप्टर के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। अभिनेता अजय देवगन ने फ़िल्म के तीसरे पार्ट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस आखिरी फ़िल्म का ऑफिशियल टाइटल ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ रखा गया है, जो विजय सलगांवकर और उसके परिवार की कहानी को अंजाम तक पहुंचाएगा।यह ब्लॉकबस्टर फ़िल्म 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
 

 
24 अगस्त को अजय देवगन ने ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का पहला पोस्टर जारी किया और फ़्रैंचाइज़ी के आखिरी चैप्टर का ऑफिशियल ऐलान किया। पोस्टर पर लिखा है, ‘मेरा सच, मेरा सही सिर्फ़ मेरी परिवार है।’ यह लाइन विजय सलगांवकर की सोच को दिखाती है।
 

फ़िल्म कब रिलीज़ होगी?
पोस्टर में अजय देवगन की तस्वीर है, जिसमें उनका आधा चेहरा और एक आँख दिख रही है। पोस्टर शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा, ‘हर इंसान का नज़रिया अलग होता है… मेरे लिए मेरा परिवार ही सब कुछ है। ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में।’
पोस्ट में अजय देवगन ने तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज और अभिषेक जैसे एक्टर्स को टैग किया है।
डायरेक्टर कौन है?
‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ को स्टार स्टूडियोज़ और पैनोरमा स्टूडियोज़ प्रोड्यूस कर रहे हैं। अभिषेक पाठक तीसरी फ़िल्म को डायरेक्ट करेंगे। उन्होंने आमिल कीयन खान और परवेज़ शेख के साथ मिलकर कहानी भी लिखी है। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। आलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक फ़िल्म के प्रोड्यूसर हैं।
फ़िल्म की कहानी क्या है?
यह फ़िल्म गोवा के शांत स्वभाव वाले फ़ैमिली मैन विजय सलगांवकर की कहानी है। घर में एक मर्डर होने के बाद, वह अपने परिवार को कानून के शिकंजे से बचाने की कोशिश करता है।
अजय देवगन तीसरी फ़िल्म में विजय सलगांवकर के तौर पर वापसी करेंगे। तब्बू IG मीरा देशमुख का रोल दोबारा निभाएँगी, जबकि श्रिया सरन नंदिनी के रोल में वापसी करेंगी। रजत कपूर भी वापसी करेंगे, वहीं प्रकाश राज और जयदीप अहलावत नए रोल में कास्ट में शामिल हुए हैं। फ़िल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फ़िलहाल यह पोस्टप्रोडक्शन स्टेज में है।
पहला और दूसरा पार्ट कब रिलीज़ हुआ था?
हिंदी ‘दृश्यम’ फ़्रैंचाइज़ी की शुरुआत 2015 में मोहनलाल की मलयालम थ्रिलर फ़िल्म के रीमेक के साथ हुई थी। इस फ़िल्म ने जल्द ही दर्शकों का दिल जीत लिया और दुनिया भर में लगभग 110 करोड़ रुपये की कमाई की। 2022 में रिलीज़ हुई ‘दृश्यम 2’ ने इस फ़्रैंचाइज़ी को और आगे बढ़ाया और यह और भी बड़ी हिट साबित हुई, जिसने दुनिया भर में लगभग 342 करोड़ रुपये कमाए।
 
 Today
only at Prabhasakshi
 

 

View this post on Instagram

A post shared by Star Studio18