BJP की वो 5 रणनीतियां, जिसकी वजह से कुमार विश्वास को नहीं मिला राज्यसभा टिकट

Kumar Vishwas Rajya Sabha 2026: ‘कोई दीवाना कहता है…’ फेम मशहूर कवि डॉ. कुमार विश्वास का राज्यसभा पहुंचने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया है. उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से उनके नाम की भारी चर्चा थी, लेकिन पार्टी की अंतिम सूची में उन्हें जगह नहीं मिली है. इस फैसले ने राजनीतिक गलियारों में एक नई बहस छेड़ दी है कि आखिर मंचों के इस ‘सिकंदर’ का टिकट क्यों कटा? सोशल मीडिया पर दो तरह की बातें कही जा रही है, एक तरफ बीजेपी की रणनीति की बात हो रही है तो दूसरी तरफ कुमार विश्वास को टिकट न मिलने पर अलग-अलग तर्क दिए जा रहे हैं. तो आइए सिलसिलेवार समझते हैं कि आखिर बीजेपी की BJP की वह 5 रणनीतियां क्या रही होंगी. जिनकी वजह से कुमार विश्वास का बीजेपी की तरफ से टिकट राज्यसभा का नहीं तय हो पाया.

चर्चाओं का बाजार गर्म, पर अंतिम सूची से नाम गायब
अक्टूबर 2026 में उत्तर प्रदेश की खाली हो रही दस राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी की ओर से जिन संभावित चेहरों के नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजे गए थे, उनमें डॉ. कुमार विश्वास का नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में था. सियासी गलियारों में यह माना जा रहा था कि उन्हें इस बार राज्यसभा भेजा जा सकता है. लेकिन बीजेपी द्वारा जारी उम्मीदवारों की सूची में उन्हें जगह नहीं मिल सकी.

जानिए बीजेपी की वो 5 रणनीतियां, जिन्होंने कुमार विश्वास का काटा टिकट?
प्रख्यात कवि और प्रखर वक्ता डॉ. कुमार विश्वास को भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा राज्यसभा न भेजे जाने के पीछे पार्टी की गहरी राजनीतिक बिसात और सोची-समझी रणनीतियां मानी जा रही हैं. राजनीतिक विश्लेषकों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वे 5 मुख्य रणनीतियां इस तरह हैं.

‘संगठन सर्वोपरि’: समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता: बीजेपी की सबसे बड़ी रणनीति अपने कैडर और जमीनी कार्यकर्ताओं को मजबूत संदेश देना है. पार्टी आमतौर पर राज्यसभा की सुरक्षित सीटें उन नेताओं को देती है जो सालों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) या बीजेपी संगठन में सक्रिय रहे हैं. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। कुमार विश्वास मंचों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की तारीफ तो करते हैं, लेकिन उन्होंने कभी औपचारिक रूप से बीजेपी की सदस्यता नहीं ली. संगठन से बाहर के किसी चेहरे को सीधे संसद भेजना बीजेपी की कार्यशैली में फिट नहीं बैठता.

सोशल इंजीनियरिंग: यूपी का जटिल जातीय समीकरण: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बीजेपी का पूरा ध्यान जातीय संतुलन (Caste Arithmetic) साधने पर रहता है. राज्यसभा सीटों के जरिए पार्टी ब्राह्मण, ठाकुर, ओबीसी और दलित समुदायों के समीकरणों को दुरुस्त करती है. यूपी में बीजेपी के पास पहले से ही कद्दावर ब्राह्मण चेहरों की एक लंबी कतार है. ऐसे में कुमार विश्वास को टिकट देने से पार्टी का यह पारंपरिक सोशल इंजीनियरिंग का गणित प्रभावित हो सकता था, जिससे पार्टी ने परहेज किया.
‘मंच की लोकप्रियता’ बनाम ‘जमीनी वोट बैंक’: राजनीति में मंच पर भीड़ जुटाना और उसे पोलिंग बूथ तक वोट में बदलना दो अलग बातें हैं. कुमार विश्वास निसंदेह देश के सबसे लोकप्रिय कवि हैं और युवाओं में उनका भारी क्रेज है, लेकिन चुनावी राजनीति में उनका कोई मजबूत स्वतंत्र वोट बैंक नहीं है. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से मिली बड़ी हार के बाद उन्होंने कोई प्रत्यक्ष चुनाव नहीं लड़ा. बीजेपी ऐसे चेहरों को प्राथमिकता देती है जो सीधे तौर पर किसी बड़े वर्ग के वोटों को पार्टी के पक्ष में मोड़ने की क्षमता रखते हों.
अतीत का राजनीतिक इतिहास और वैचारिक रुख: कुमार विश्वास कभी आम आदमी पार्टी (AAP) के संस्थापक सदस्य रहे हैं और एक समय उन्होंने बीजेपी व प्रधानमंत्री मोदी पर बेहद तीखे राजनीतिक हमले किए थे. हालांकि अब उनका रुख बदला है, लेकिन बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व उम्मीदवारों के चयन में पूर्ण वैचारिक प्रतिबद्धता को गहराई से परखता है. विश्वास आज भी मंचों से खुद को किसी एक विचारधारा से दूर और स्वतंत्र दिखाने की कोशिश करते हैं, जो पार्टी नेतृत्व को पूरी तरह रास नहीं आता.

कद्दावर आंतरिक नेताओं को एडजस्ट करने का दबाव: बीजेपी के भीतर ही ऐसे दर्जनों वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और संगठन के पदाधिकारी मौजूद हैं, जिन्हें चुनाव न लड़ पाने या अन्य राजनीतिक कारणों से राज्यसभा भेजना पार्टी की आंतरिक मजबूरी होती है. अपने वफादार और पुराने दिग्गजों को दरकिनार कर किसी बाहरी सेलिब्रिटी चेहरे को राज्यसभा भेजना पार्टी के भीतर असंतोष पैदा कर सकता था. इसलिए पार्टी ने अपने आंतरिक संतुलन को बनाए रखना ज्यादा सही समझा.

कुमार विश्वास के लिए राज्यसभा की चर्चा पहली बार 2026 में नहीं हुई है. 2018 में वह आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं में थे और राज्यसभा जाने की इच्छा भी जाहिर कर चुके थे. लेकिन AAP ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया. पार्टी ने संजय सिंह, एनडी गुप्ता और सुशील गुप्ता को राज्यसभा भेजने का फैसला किया. इसके बाद कुमार विश्वास ने सार्वजनिक तौर पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी. इसके छह साल बाद 2024 में उनका नाम बीजेपी के संभावित उम्मीदवारों के पैनल में चर्चा में आया. यूपी बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए 35 नामों का पैनल तैयार किया था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस पैनल में कुमार विश्वास के नाम पर भी चर्चा हुई थी. हालांकि, उस समय भी उनका नाम अंतिम उम्मीदवारों की सूची में नहीं आया. 2024 में बीजेपी की उम्मीदवार सूची आने के बाद भी कुमार विश्वास के राज्यसभा जाने की अटकलें खत्म नहीं हुई थीं. उनके नाम को लेकर चर्चाएं लगातार चल रही थीं, लेकिन बीजेपी की घोषित सूची में उनका नाम नहीं था. अब 2026 में कहानी एक बार फिर दोहराती हुई दिखाई दी. इस बार भी कुमार विश्वास का नाम यूपी बीजेपी के संभावित उम्मीदवारों के पैनल में शामिल था. 5 अक्टूबर 2026 को बीजेपी ने यूपी से आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए और कुमार विश्वास फिर अंतिम सूची से बाहर रहे. यानी तीन अलग-अलग मौकों पर उनका नाम राज्यसभा की चर्चा तक पहुंचा, लेकिन अब तक संसद के उच्च सदन तक पहुंचने की बात नहीं बनी.