UP BJP List: उत्तर प्रदेश भाजपा ने आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपनी नई संगठनात्मक टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने 46 पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है।  जिसमें संगठन में कई नए चेहरों को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी हैं। नई टीम में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के साथसाथ सोशल इंजीनियरिंग की झलक भी साफ दिखाई दे रही है।

बीजेपी द्वारा जारी सूची के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें विधायक पंकज सिंह के स्थान पर यह जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बाराबंकी की वरिष्ठ नेता प्रियंका रावत को पदोन्नति देते हुए महामंत्री से प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

देखें लिस्ट 

पूजा पाल को भी मिली अहम जिम्मेदारी

पार्टी ने समाजवादी पार्टी से भाजपा में शामिल हुईं पूजा पाल को भी बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। राजनीतिक जानकार इसे विपक्षी वोट बैंक में सेंध लगाने और सामाजिक समीकरणों को मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देख रहे हैं।

जातीय समीकरण साधने पर फोकस

नई टीम के गठन में भाजपा ने विभिन्न सामाजिक वर्गों और क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। विशेष रूप से दलित, पिछड़ा और युवा वर्ग को साधने के लिए कई नए चेहरों को संगठन में अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं।

संजय राय और राजेश चौधरी बने प्रदेश महामंत्री

पार्टी नेतृत्व ने संजय राय पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा प्रदेश महामंत्री बनाया है। इसके अलावा विधायक राजेश चौधरी को भी प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें:

रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा की कमान

भाजपा ने युवाओं को संगठन से जोड़ने और आगामी चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए रोहित मिश्रा को भारतीय जनता युवा मोर्चा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी को उम्मीद है कि युवा नेतृत्व के जरिए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने संगठन में यह बड़ा बदलाव किया है, ताकि सभी सामाजिक वर्गों के बीच अपनी पकड़ और मजबूत की जा सके। 

ये भी पढ़ें: