
दिल्ली में सीजेपी छात्र आंदोलन को लेकर देशभर में चर्चा जारी है। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ ने भी छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखी है। दोनों खिलाड़ियों ने अलगअलग सोशल मीडिया मंचों के जरिए शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चिंता जताते हुए संवाद और शांतिपूर्ण समाधान की अपील की है।
बता दें कि सबसे पहले युवराज सिंह ने अपने सोशल हैंडल पर एक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा कि देश के हर बच्चे, छात्र, महिला और पुरुष को शांति के माहौल में पढ़ने, सुरक्षित रहने और अपने सपनों को पूरा करने का अवसर मिलना चाहिए। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। युवराज ने कहा कि युवाओं का सुरक्षित भविष्य ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने यह भी कहा कि बातचीत और आपसी समझ के जरिए ऐसा समाधान निकाला जा सकता है, जो देश के भविष्य के लिए बेहतर साबित हो।
इसके कुछ समय बाद पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक पिता के तौर पर चिंता जताते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था में कमियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ जिस तरह की पुलिस कार्रवाई की खबरें सामने आ रही हैं, वे दुखद हैं। कैफ ने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर छात्रों पर लाठीचार्ज जैसी घटनाएं बंद होनी चाहिए और इस पूरे मामले का जल्द से जल्द शांतिपूर्ण समाधान निकलना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि संबंधित पक्ष बातचीत के जरिए रास्ता निकालेंगे।
करीब चौबीस वर्ष बाद एक बार फिर जुलाई के महीने में युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ एक साझा मुद्दे पर साथ नजर आए हैं। इस बार मैदान पर नहीं, बल्कि छात्रों की आवाज और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर दोनों ने संवाद, सुरक्षा और शांतिपूर्ण समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया है।



