Mahindra SUV 2027: महिंद्रा एंड महिंद्रा भारतीय एसयूवी बाजार में अपनी मौजूदगी और मजबूत करने की तैयारी कर रही है। कंपनी साल 2027 में दो नए मॉडल Mahindra Vision S और Mahindra Vision SXT लॉन्च कर सकती है। दोनों वाहनों को नए NU_IQ मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर विकसित किया जाएगा। इसी प्लेटफॉर्म को हाल ही में पेश किए गए Vision S, Vision X, Vision T और Vision SXT कॉन्सेप्ट मॉडल में पहली बार प्रदर्शित किया गया था।

ScorpioN परिवार का हिस्सा माना जा रहा
रिपोर्ट्स के मुताबिक Mahindra Vision S को कंपनी की लोकप्रिय ScorpioN फैमिली का हिस्सा माना जा रहा है। यह एक सब4 मीटर एसयूवी होगी, जिसका डिजाइन मजबूत और बॉक्सी स्टाइल वाला होगा। बताया जा रहा है कि इसका प्रोडक्शन मॉडल 2026 के आखिर तक पेश किया जा सकता है, जबकि इसकी बिक्री 2027 की शुरुआत में शुरू होने की संभावना है।
NU_IQ प्लेटफॉर्म पर मिलेंगे इंजन ऑप्शन
महिंद्रा का नया NU_IQ प्लेटफॉर्म इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत माना जा रहा है। यह प्लेटफॉर्म पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा इसमें ऑलव्हील ड्राइव सिस्टम की भी सुविधा मिलेगी, जिससे ऑफरोडिंग और खराब रास्तों पर बेहतर प्रदर्शन मिलने की उम्मीद है।
आधुनिक तकनीक से लैस होंगी नई एसयूवी
नई Vision S और Vision SXT में कई एडवांस फीचर्स दिए जा सकते हैं। इनमें वैरिएबल रेशियो स्टीयरिंग, 5लिंक रियर सस्पेंशन, एक्टिव डैम्पर्स और कंपनी का नया NU_UX यूजर इंटरफेस शामिल हो सकता है। कंपनी इन दोनों मॉडलों को नई तकनीक के साथ बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है।
Vision S में मिल सकता है दमदार डिजाइन
Mahindra Vision S का डिजाइन ऊंची छत, सीधी बॉडी, गोल एलईडी हेडलाइट्स और फ्लश डोर हैंडल के साथ देखने को मिल सकता है। हालांकि कॉन्सेप्ट मॉडल में दिखाए गए रूफ एक्स्ट्रा लाइट्स, बोनट एक्सेसरी, साइड स्टेप लैडर और जेरी कैन जैसे कुछ फीचर्स प्रोडक्शन मॉडल में शामिल नहीं किए जा सकते। सामने आई स्पाई तस्वीरों के अनुसार शुरुआती और मिड वेरिएंट में एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, छोटा एमआईडी डिस्प्ले, मैनुअल एसी कंट्रोल, नया स्टीयरिंग व्हील और स्प्लिटफोल्डिंग रियर सीटें मिलने की संभावना है।
Vision SXT में मिलेगा ऑफरोडिंग स्टाइल
Mahindra Vision SXT को लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक के रूप में पेश किया जा सकता है। इसका डिजाइन मजबूत फ्रंट ग्रिल, स्किड प्लेट, Yशेप एलईडी डीआरएल, स्प्लिट हेडलाइट्स और दमदार बंपर के साथ आ सकता है। इसके इंटीरियर की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें बड़ा वर्टिकल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और कई आधुनिक सेफ्टी व प्रीमियम फीचर्स दिए जा सकते हैं।



