बच्चा पहली बार खुशी-खुशी जाएगा स्कूल, पेरेंट्स ऐसे करें उसे इमोशनली मजबूत​

पहली बार बच्चा जब स्कूल जाता है तो ड्रेस पहनने से लेकर बैग पैक करने तक वो बहुत खुश रहता है, लेकिन जब स्कूल पहुंचता है तो बहुत ज्यादा रोने लगता है. इस वजह से पेरेंट्स भी इमोशनल हो जाते हैं. ये स्वाभाविक है, क्योंकि पहली बार मातापिता से कई घंटे के लिए दूर रहना छोटे बच्चे के लिए आसान नहीं होता है, लेकिन आप उनको इसके लिए धीरेधीरे इमोशनली तैयार कर सकते हैं. इससे वो स्कूल में दूसरे बच्चों के साथ तालमेल बैठना सीखेंगे और खुशीखुशी स्कूल जाना शुरू करेंगे.

बच्चा पहली बार खुशी-खुशी जाएगा स्कूल, पेरेंट्स ऐसे करें उसे इमोशनली मजबूत​

आपने भी देखा होगा कि कुछ बच्चे तो शांति से खुश होकर स्कूल जा रहे होते हैं लेकिन कुछ बच्चे ऐसे होते हैं जो हमेशा ही रोते हुए स्कूल में जाते हैं. यहां तक कि उन्हें क्लास में संभालना भी टीचर्स के लिए मुश्किल हो जाता है. तो चलिए जान लेते हैं कि किन बातों को ध्यान में रखकर पेरेंट्स बच्चों को स्कूल में जाने के लिए इमोशनली तैयार कर सकते हैं.

पहले से कराएं प्रैक्टिस

बच्चा अगर पहली बार स्कूल जाने वाला है तो उसे पहले से ही खेलखेल में प्रैक्टिस करवाना शुरू कर दें. जैसे आप उसके साथ स्कूलस्कूल खेल सकते हैं. इससे बच्चा उस माहौल के लिए एक्साइटेड होगा. इसके साथ ही आप बच्चे को थोड़ीथोड़ी देर के लिए फैमिली के दूसरे सदस्यों के पास छोड़ना शुरू करें. अगर बच्चा हमेशा आपके पास ही रहने का आदी होगा तो वो स्कूल जाने के दौरान अकेला महसूस करेगा, इसलिए पहले से ही थोड़ी आदत बनाएं ताकि वो आपके बिना कुछ देर खुद को संभाल सके.

स्कूल की इमेज पॉजिटिव बनाएं

बच्चे के दिमाग में स्कूल की अच्छी पॉजिटिव इमेज बनाना जरूरी है. उसे बताएं कि स्कूल में सिर्फ पढ़ाई ही नहीं बल्कि खेलने वाली एक्टिविटी भी करवाई जाती हैं. उसको वहां बहुत सारे नएनए दोस्त मिलेंगे. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इससे बच्चा स्कूल जाने को लेकर एक्साइटेड होगा और वहां जाने के बाद अपने टीचर्स और बाकी बच्चों के साथ सही से घुलमिल पाएगा.

Image:pexels

पहले से ही तैयार करें रूटीन

आपको बच्चे का रूटीन पहले से ही धीरेधीरे सेट कर देना चाहिए और ये एक अच्छा टाइम है. दरअसल कई बार बच्चे इसलिए भी स्कूल नहीं जाना चाहते हैं. उनका मूड खराब हो जाता है, क्योंकि नींद खराब होती है. बच्चे के सोने का सही रूटीन बनाएं ताकि वो सुबह जागते वक्त परेशान न हो. इससे ये प्रैक्टिस धीरेधीरे आदत में आ जाएगी और वो स्कूल जाने के दौरान परेशान नहीं होगा.

स्टोरीज सुनाकर करें मोटिवेट

बच्चे को आप कहानियों के जरिए भी मोटिवेट कर सकते हैं. इसमें आप टीचर्स से लेकर दोस्तों तक के बारे में स्कूल से जुड़ी कुछ अच्छी स्टोरीज बच्चे को रोजाना सुनाएं.इस तरह से बच्चा स्कूल जाने के लिए मोटिवेट होता है और मेंटली प्रिपेयर भी होगा. इससे बच्चे को स्कूल के माहौल में ढलने में ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी.

खुद इमोशनल न हो

इन सारी चीजों में सबसे जरूरी बात है कि आप जब बच्चे को स्कूल छोड़ने जाएं तो खुद इमोशनल न हो, नहीं तो बच्चा इससे खुद भी और ज्यादा परेशान हो जाएगा. जरूरी है कि आप उसे स्माइल करते हुए स्कूल छोड़कर आएं और कहें पक्का आप उसको लेने कुछ देर बाद आएंगे. इस तरह से कुछ सिंपल से तरीकों से आप बच्चे को स्कूल जाने के लिए मेंटली तैयार कर सकते हैं.

Leave a Reply