होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी नई Honda ADV 160 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. यह एक प्रीमियम एडवेंचर मैक्सीस्कूटर है, जिसे हाल ही में भारत में पहली बार पेश किया गया था. उम्मीद की जा रही है कि यह स्कूटर आने वाले महीनों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Hero Xoom 160, Yamaha Aerox 155 और Aprilia SR 175 जैसे प्रीमियम स्कूटर्स से होगा.

Honda ADV 160 साधारण स्कूटरों से बिल्कुल अलग है. इसमें एडवेंचर बाइक जैसा लुक, दमदार इंजन, एडवांस फीचर्स और नई तकनीक का शानदार मेल देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं इस स्कूटर की 5 सबसे बड़ी खूबियां.
1. लिक्विडकूल्ड इंजन देगा दमदार परफॉर्मेंस
Honda ADV 160 में 157cc का सिंगलसिलेंडर, लिक्विडकूल्ड इंजन दिया गया है. यही इंजन होंडा के कई अंतरराष्ट्रीय प्रीमियम स्कूटर्स में भी इस्तेमाल होता है. यह इंजन लगभग 16 bhp की पावर और 14.7 Nm का टॉर्क पैदा करता है. इंजन के साथ CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा, जिससे शहर के ट्रैफिक में स्कूटर चलाना आसान होगा. वहीं हाईवे पर भी यह आरामदायक और स्मूद राइडिंग का अनुभव देगा. लिक्विडकूलिंग सिस्टम की वजह से इंजन लंबे सफर और भारी ट्रैफिक में भी ज्यादा गर्म नहीं होगा, जिससे इसकी परफॉर्मेंस लगातार बेहतर बनी रहेगी.
2. भारत का पहला E85 फ्यूल सपोर्ट वाला स्कूटर
Honda ADV 160 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह E85 फ्यूल पर भी चल सकेगा. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। यानी इसमें ऐसा पेट्रोल इस्तेमाल किया जा सकेगा, जिसमें 85% तक एथेनॉल मिला हो. भारत सरकार लगातार एथेनॉल मिश्रित ईंधन को बढ़ावा दे रही है. ऐसे में यह स्कूटर भविष्य के लिहाज से काफी तैयार माना जा रहा है. फिलहाल भारतीय बाजार में कोई दूसरा स्कूटर इस तरह की E85 तकनीक के साथ उपलब्ध नहीं है, जिससे Honda ADV 160 को एक अलग पहचान मिलेगी.
3. एडवेंचर बाइक जैसा शानदार डिजाइन
Honda ADV 160 का डिजाइन इसे बाकी स्कूटर्स से बिल्कुल अलग बनाता है. इसका लुक होंडा की बड़ी XADV एडवेंचर स्कूटर से प्रेरित है. इसें LED हेडलाइट, ऊंची फ्लाईस्क्रीन, मजबूत और मस्कुलर बॉडी, एडवेंचर स्टाइल फ्रंट डिजाइन और ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा. इसके अलावा इसमें आगे 14इंच और पीछे 13इंच का बड़ा व्हील दिया गया है, जिससे खराब रास्तों पर भी बेहतर स्टेबिलिटी मिलेगी. इसका स्टाइल सड़क पर लोगों का ध्यान आसानी से अपनी ओर खींच सकता है.
4. फीचर्स की लंबी लिस्ट
Honda ADV 160 में कई प्रीमियम फीचर्स दिए जाएंगे. इनमें फुल LED लाइटिंग, स्मार्ट Key सिस्टम, USB चार्जिंग पोर्ट, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्यूलचैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, बड़ी अंडरसीट स्टोरेज और एक्सटर्नल फ्यूल फिलर शामिल हैं. इन फीचर्स की वजह से यह अपने सेगमेंट के सबसे आधुनिक स्कूटर्स में शामिल हो सकता है.
5. सिर्फ स्कूटर नहीं, एक प्रीमियम लाइफस्टाइल प्रोडक्ट
Honda ADV 160 सिर्फ रोजाना ऑफिस जाने के लिए नहीं बनाया गया है. कंपनी इसे उन ग्राहकों के लिए ला रही है जो कुछ अलग और प्रीमियम खरीदना चाहते हैं. स्टाइलिश डिजाइन, दमदार इंजन, एडवेंचर लुक, आधुनिक फीचर्स और E85 फ्यूल सपोर्ट इसे भारतीय बाजार में एक अनोखा विकल्प बनाते हैं.
कब होगी लॉन्च?
Honda ADV 160 के अगले कुछ महीनों में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है. हालांकि कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट और कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. माना जा रहा है कि इसे होंडा अपने प्रीमियम स्कूटर पोर्टफोलियो में उतारेगी.



