
Palghar Murder: महाराष्ट्र के पालघर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक बेटे ने अपने पिता को जान से मार दिया. मृतक की पहचान मोहनलाल परमार 59 के रुप में की गई है. आरोपी बेटे का नाम मुकेश परमार है. वो 25 साल का है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। पुलिस ने आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है. हत्या की ये घटना रविवार शाम 18 अक्टूबर को 5 बजे पालघर पूर्व के नवली रामनगर इलाके में स्थित उनके फ्लैट में हुई.
मुकेश पर आरोप है कि कार खरीदने के लिए पैसे देने को लेकर हुए विवाद के दौरान उसने ग्राइंडर से अपने पिता का गला काट दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया. पुलिस ने गुजरात के भारूच से उसको गिरफ्त में ले लिया है. मोहनहाल परमार राजस्थान में पाली जिले के देसूरी के रहने वाले थे. मृतक मोहनलाल परमार मुंबई के दादर इलाके में बर्तन का कारोबार करते थे.
टाइल काटने वाले इलेक्ट्रॉनिक ग्राइंडर से काटा गला
मोहनलाल का परिवार पालघर पूर्व के नवली रामनगर इलाके में स्थित एक प्लैट में रहते थे. उनकी पत्नी इन दिनों देसूरी गई हुई थी. 18 अक्टूबर को शाम पांच बजे पिता से कार के लिए पैसों की मांग को लेकर बेटे का विवाद हो गया. कहासुनी के बाद आरोपी बेटा घर से बाहर निकला और पास की हार्डवेयर दुकान से टाइल काटने वाले इलेक्ट्रॉनिक ग्राइंडर मशीन खरीदकर ले आया. घर लौटकर उसने पिता का गला काट दिया.
परिचित व्यक्ति को घर में मिला शव
पिता की हत्या करने के बाद मुकेश कथित तौर पर घटनास्थल से फरार हो गया. इस बीच, जब रिश्तेदारों ने मोहनलाल को फोन किया और उनसे संपर्क नहीं हो पाया, तो उन्होंने एक परिचित व्यक्ति को उनकी खबर लेने के लिए घर भेजा. घर पहुंचने पर उस व्यक्ति को मोहनलाल का शव मिला. पालघर पुलिस को घटना की सूचना दी गई. पुलिस ने तेजी से जांच की और कुछ ही घंटों के भीतर गुजरात के भरूच से उसे गिरफ्तार कर लिया.



